हल्दी से लेकर हनीमून तक…जानिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की 20 रोचक बातें

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी को लेकर चारो तरफ चर्चा है। हम आपको बीस रोचक जानकारी देंगे। इससे हल्दी से लेकर हनीमून के सीक्रेट्स तक की जानकारी मिल जाएगी।

  |     |     |     |   Published 
हल्दी से लेकर हनीमून तक…जानिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की 20 रोचक बातें

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी (Deepika Padukone Ranveer Singh wedding) को लेकर चारो तरफ चर्चा है। हर कोई एक-एक बात कह रहा है लेकिन हम आपको बीस रोचक जानकारी देंगे। इससे आपको हल्दी से लेकर हनीमून के सीक्रेट्स तक की जानकारी मिल जाएगी। तो है ना कमाल की खबर। तो फिर दिल थाम कर एक-एक बात सुनिये। उससे पहले इनकी शादी के दो रूल बता देता हूं। जी हां, शादी को लेकर दो कड़े नियम बनाए गए हैं। रूल नंबर वन फोटो खिंचना मना है। इसके बाद रूल नंबर टू है जिसमें कि कहा जा रहा है कि इटली में शादी के दौरान कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएंगे। वैसे इन दो कारणों से साफ दिख रहा है कि दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट ढंग से होगी।

दीपिका और रणवीर हिंदी सिनेमा की हिट एंड फीट जोड़ी है। इनको देखकर सब जल उठते हैं। इनकी दोस्ती से लेकर मोहब्बत और अब शादी के किस्से रोमांच से भरे हुए हैं। उसी रोमांच की झलक आपको नीचे दिए गए प्वाइंट में मिल जाएगी। वैसे ये तो तय है कि इस शादी में बहुत ही करीब के 80 मेहमान शामिल होंगे। बॉलीवुड से केवल संजय लीला भंसाली ही शामिल होंगे। वैसे भी संजय लीला भंसाली दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के बहुत ही करीबी और खास माने जाते हैं। इसलिए इनका जाना तो तय माना जा रहा है। चलिए बिना देरी किए देखते हैं रोमांस, हल्दी से लेकर हनीमून तक की खास बातें।

ये हैं वो खास बातें
1- बॉलीवुड की हॉट एंड हिट जोड़ी दीपिका-रणवीर अब बैंड-बाजा-बारात के लिए तैयार हो गई है।
2- फिल्म ‘रामलीला’ से शुरू होने वाली प्रेम कहानी अब शादी के सुखद बंधन में बंध जाएगी।
3- 5 साल के प्यार और इंतजार के बाद दीपवीर 14 और 15 नवंबर, 2018 को शादी करेंगे।
4- 15 नवंबर इनकी जिंदगी का खास दिन है। इन दोनों की पहली फिल्म रामलीला इसी दिन रिलीज हुई थी।
5- दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर करके सबसे पहले सूचना दी थी।
6- वेडिंग कार्ड पर दीपिका के नाम की स्पेलिंग गलत थी, जिसकी वजह वो ट्रोल भी हुई थीं।
7- दीपवीर की शादी इटली के लेक कोमो शहर में हो सकती है, जो बहुत ही सुंदर जगह है।
8- रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीत, मेहंदी की रस्म मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी।
9- दीपिका-रणवीर के ड्रेस को लेकर भी चर्चा हो रही है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
10- इटली से लौटने के बाद भारत में चार दिनों तक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

देखें वीडियो

11- मुंबई और बेंगलुरु में दो-दो दिन तक चलने वाले रिसेप्शन पार्टी में 3000 गेस्ट शरीक हो सकते हैं।
12- बेंगलुरु में 28-29 नवंबर और मुंबई में 30 नवंबर-1 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी होगी।
13- शादी में करण जोहर, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट जैसे कलाकार शामिल होंगे।
14- इतना ही नहीं शाहरुख खान, वरुण धवन और रोहित शेट्टी भी शिरकत करेंगे।
15- दीपिका-रणवीर के शादी समारोह में फोटो खींचने से मना किया गया है।
16- यहां तक की मोबाइल पर भी बैन रहेगा। शादी की फोटो के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
17- शादी के तुरंत बाद रणवीर और दीपिका हनीमून के लिए निकल जाएंगे।
18- फ्रांस दीपिका का पसंदीदा जगह है। संभावना है कि हनीमून के लिए वहीं जाएंगे।
19- इसी बीच रणवीर सिंह की चर्चित फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को पर्दे पर आएगी।
20- दीपिका-रणवीर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों को हार्दिक बधाई!

ये वीडियो भी देखें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply