दीपवीर की लेटेस्ट तस्वीर आई सामने, दोस्तों के साथ हंसते हुए आए नजर

ऐसे में इस कपल की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है। इसमें दीपवीर अपने करीबियों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दीपिका ने भारी सूट पहन रखा है...

बॉलीवुड के न्यूली वेड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों इटली में हैं। फैंस दीपवीर की शादी से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा तस्वीर देखना चाहते हैं। ऐसे में इस कपल की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है। इसमें दीपवीर अपने करीबियों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दीपिका ने भारी सूट पहन रखा है। वहीं रणवीर सिंह ग्रीन कुर्ता और पजामा और जैकेट पहने हुए है। तस्वीर में दीपिका और रणवीर जोरों से हस रहे हैं।

वहीं इससे पहले दीपवीर की एक और तस्वीर भी सामने आई थी। इसमें वो दीपवीर साउथ इंडियन कपल की तरह दिख रहे हैं। ये फोटो 14 नवंबर के शादी की है। जोकि बहुत ही प्यारी दिख रही है। दीपवीर के साथ इसमें उनके साथ दोस्त और परिवार वाले भी दिखा दे रहे हैं। इस फोटो में हम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को पूरी तरह देख सकते हैं। इससे पहले की दो फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की आधी झलक ही देखने को मिली थी।

दीपवीर की इन तस्वीर रणवीर सिंह की स्टायलिस्ट नताशा गौरव की ओर से शेयर किया गया था। इस फोटो में कुल 13 लोग दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ऊपर से लेकर नीचे तक देखा जा सकता है। दूल्हा और दुल्हन बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेहद प्यारे दिख रहे हैं।

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ओर से 15 नवंबर को दो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। इन फोटों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इनको करोड़ों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। इसमें भी वे दोनों बेहद प्यारे दिख रहे थें।

पहले फोटो के लिए इतना इंतजार
दीपवीर की फोटो के लिए तो काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। बॉलीवुड सितारे से लेकर स्मृति ईरानी सब कोई बेचैन था। जैसे ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कहा कि 15 नवंबर की शाम 6 बजे फोटो पोस्ट करेंगे तो सभी लोग उनके सोशल अकाउंट पर नजर लगाए बैठे थे। लेकिन रात के 08.11 बजे मिनट में फोटो सामने आया और चंद मिनट में ही इंटरनेट पर कमेंट और लाइक्स की बाढ़ आ गई। दोनों फोटो कोंकणी और सिंधी रस्म के हैं। इन दो फोटो को पाकर फैंस बेहद खुश नजर आए। आखिरकार वीडियो का इंतजार भी खत्म हुआ।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।