DeepVeer Wedding Photos: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, दीपवीर ने शेयर कर दी शादी की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी की तस्वीरों के लिए इंतजार इंतजार खत्म हो गया। अपने वादे के मुताबिक दीपिका-रणवीर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है।

  |     |     |     |   Updated 
DeepVeer Wedding Photos: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, दीपवीर ने शेयर कर दी शादी की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के सुखद बंधन में हमेशा के लिए बंध गए हैं। इनकी शादी की तस्वीरों के लिए परेशान फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। अपने वादे के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर कर दी है। इसके बाद तो धमाल मच गया है।

दीपवीर की शादी की पहली तस्वीर देखकर फैंस खुश के मारे झूम उठे हैं। हों भी क्यों नहीं, ये तस्वीरें बहुत ही खास हैं। इसके लिए पूरी दुनिया आस लगाए बैठे थी। फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार पति-पत्नी की तरह दिख रहे हैं। इनको सब्यासाची द्वारा डिजाइन ड्रेस में देखकर दिल खुश हो गया है।

फोटो के लिए बेताब फैंस को देखकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कहा था कि वे सिंधी रस्म से शादी के बाद शाम को फोटो शेयर करेंगे। इसके साथ ही इनको बधाईयां और शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।

बताते चलें कि शादी के पहले दिन ही पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने भी फोटो ना मिलने पर एक मजाकिया पोस्ट किया था। इससे पता चल रहा था कि वे कितनी बेताब हैं। लेकिन इस तस्वीर ने सबको खुश कर दिया है। अब तो सबके चेहरे पर खुशी लौट आई है।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दो दिन तक चली शादी की रस्म

15 नवंबर यानी शादी के दूसरे दिन सिंधी रस्म के लिए विला को गुलाबी फूलों से सजाया गया। जबकि पहले दिन सफेद रंग के फूल वाटर लीली, सफेद गुलाब फूलों से सजाया गया है। पहले दिन कोंकणी रस्म से शादी की गई। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सफेद पोशाक में दिखे थे।

दूसरे दिन सिंधी रस्म के लिए लाल रंग के ड्रेस में दिखे। वैसे दोनों ही पोशाक में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शानदार दिखे। इतना ही नहीं 16 नवंबर को ये दोनों अपनी शादी के वीडियो भी शेयर करेंगे। इसके बाद हमें शादी का जश्न भी देखने को मिलेगा।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply