इस शानदार पैलेस में होगा दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन, तस्वीरें देखकर कहेंगे WoW

दीपिका-रणवीर शादी रिसेप्शन 21 नवंबर को अपनी शादी का पहला रिसेप्शन बंगलौर के द लीला पैलेस में होगा वहीं दूसरा मुंबई में। दीपिका पादुकोण ने अपने होम टाउन ...

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शादी के लिए इटली में रवाना हो चुके हैं। जो आज से ठीक दो दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14 और 15 नवंबर को ये जोड़ी इटली के लेकमो शहर में उसी विला से शादी करने जा रही हैं जहां पर विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी हुई थी।

रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी के लिए परिवार के अलावा बॉलीवुड से महज 4 लोगों को अपनी शादी में बुलाया है। इसमें शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली शामिल है। ये कपल पंजाबी और कोंकणी रीती रिवाजों के साथ की जाएगी।

दीपिका-रणवीर शादी रिसेप्शन 21 नवंबर को अपनी शादी का पहला रिसेप्शन बंगलौर के द लीला पैलेस में होगा वहीं दूसरा मुंबई में। दीपिका पादुकोण ने अपने होम टाउन में रिसेप्शन के लिए बेंगलुरू के इस फेमस फाइव स्टार होटल चुना है। इस होटल की खास वजह ये है कि ये होटल न्यूयॉर्क के फेमस इटैलियन रेस्त्रां ‘ले सर्क सिग्नेचर’ की फ्रेंचाइजी है।

न्यूयॉर्क का ले सर्क सिग्नेचर दीपिका को पहले से ही बेहद पसंद है। इसी के चलते दीपिका चाहती है कि उनका रिसेप्शन इसी होटल में हो। सूत्रों के मुताबिक रिसेप्शन के मेन्यू में मुख्यतौर पर साउथ इंडियन पकवान ही होंगे।

कुछ यूं दी थी शादी की खबर
दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा था, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है।

चलिए आपको दिखाते हैं द लीला पैलेस की शानदार तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।