ना घोड़ा ना हाथी, ‘मस्तानी’ के लिए रणवीर सिंह ऐसे लेकर जाएंगे बारात, देखें बारातियों की पूरी लिस्ट

रणवीर सिंह सीप्लेन के जरिए दूल्हा बनकर आएंगे। रणवीर सिंह विला डेल बाल्बिनेलो में अपनी शादी के लिए ग्रांड एंट्री की प्लानिंग की है। दो प्लेन बुक किए गए हैं।

ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में होता है। इसे हकीकत करने के लिए ही तो रणवीर सिंह ने खास प्लानिंग कर रखी है। वैसे हम ज्यादातर देखते हैं कि दूल्हा घोड़ा-हाथी या फिर मंहगी कार के साथ बारात लेकर निकलते हैं। मगर दीपवीर की शादी में ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। रणवीर सिंह हवा-हवाई और वाटर वे से बारात लेकर आएंगे। फिलहाल खबर आ रही है कि सीप्लेन के जरिए रणवीर सिंह दूल्हा बनकर जाएंगे। हां, अपनी मस्तानी के लिए रणवीर सिंह ऐसी स्पेशल प्लानिंग कर ली है। एकदम सुपरमैन की तरह रणवीर सिंह बारात लेकर आने वाले हैं। इटली में इनकी शादी को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह सीप्लेन के जरिए दूल्हा बनकर आएंगे। मतलब कि दीपिका अपने दूल्हे रणवीर को उड़ते हुए दिखेंगी। फिर वो उतरेंगे और आगे के रस्मों-रिवाज शुरू होंगे। वैसे तो सुनने में ही कितना प्यारा लग रहा है ना। तो सोचिए दीपिका कैसा महसूस कर रही होंगी। रणवीर सिंह विला डेल बाल्बिनेलो में अपनी शादी के लिए ग्रांड एंट्री की प्लानिंग की है। रिपोर्ट की मानें तो रणवीर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सीप्लेन के जरिए आएंगे। इसके लिए दो प्लेन बुक किए गए हैं। मतलब इससे साफ पता चल रहा है कि सीप्लेन का खर्च बेहद ज्यादा है। ऐसी शादियां बॉलीवुड में पहली बार देखने को मिलेगी। इनकी शादी का केक भी स्पेशल तौर से बनवाया गया है। पूरी तरह से यह शादी ग्रांड होने वाली है।

बारातियों की पूरी लिस्ट
सीप्लेन के आधार पर हम बात करें तो कुल 28 लोग बाराती होंगे। दो प्लेन बुक किए गए हैं। एक प्लेन पर 14 लोग बैठ सकते हैं। इस तरह से कुल 28 बाराती सीप्लेन के जरिए जाएंगे। जिसमें से रणवीर के माता-पिता, एक बहन (पिता जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजु भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी) शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड से शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा और फराह खान शामिल होंगे। अब इनके अलावा रणवीर सिंह के कुछ खास दोस्त होंगे। उनको हम बारात के दिन देख पाएंगे। वैसे ये खास लोग हैं जो कि सीप्लेन का आनंद लेंगे। ऐसी ऐतिहासिक शादी का गवाह बनेंगे। बताते चलें कि इनकी शादी इटली के लेक कोमो में दो दिनों तक धूमधाम से मनाई जाएगी।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.