कोंकणी रस्म के बाद 15 नवंबर को सिंधी परंपरा से ऐसे होगी शादी, जानिए पूरी परंपरा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी सिंधी रस्म से होनी अभी बाकि है। पहले दिन कोंकणी रस्म से शादी की गई। 15 नवंबर को फिर शादी होगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding) की शादी अभी बाकि है। इटली के लेक कोमो के विला में 14 नवंबर को पहले दिन कोंकणी रस्म से शादी की गई। इसके बाद 15 नवंबर को फिर शादी होगी। इटली में दो दिन के रस्म के बाद शादी संपन्न हो जाएगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह घर यानी कि भारत लौट आएंगे। यहां आने के बाद बेंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। यहां पर सभी बॉलीवुड के दोस्त, संगे-संबंधी और खास लोग शामिल होंगे। इटली में रणवीर-दीपिका की शादी में 30-40 मेहमान (परिवार के सदस्य और बेहद खास जन) शामिल हुए हैं।

सिंधी रस्म की शादी के बाद इनकी शादी पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि रस्म के अनुसार सभी लोग लाल रंग के ड्रेस में दिखेंगे। जैसे आज हमनें इनको सफेद यानी क्रीम कलर के ड्रेस में देखा। पर अब हमें लाल रंग में शादी का माहौल दिखाई देगा। वैसे कुछ भी हो दीपिका और रणवीर तो हर रंग में परफेक्ट ही दिखते हैं। सिंधी परंपरा के अनुसार दुल्हन के घर वाले मिठाईयां, मिश्री, मसाले, चावल, नारियल, खजूर और हल्के हरे रंग का सिल्क धागा लेकर जाते हैं। जयमाला, पाल्ली-पालो, सप्तपादी आदि के साथ शादी की रस्म अदा की जाती है। इसमें एक संगीत सेरेमनी होती है जिसे लाड़ा कहते हैं। इसका रंग भी देखने को मिल सकता है।

चूंकि रणवीर सिंह पंजाबी-सिंधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए दीपवीर की शादी के बाद आनंद करज सेरेमनी भी होगी। इसमें पंजाबी-सिंधी रीति-रिवाज से दोनों की दोबारा शादी होगी। बताते चलें कि ‘आनंद करज’ सिख विवाह समारोह का नाम है। इसका अर्थ है ‘आनंदमय संघ’ या ‘जॉयफुल यूनियन’। इसकी शुरुआत गुरु अमर दास ने की थी। इसका आयोजन गुरुद्वारा में किया जाता है। यह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा संचालित है।

कोंकणी रस्म
14 नवंबर को सुबह 10 बजे से ही शादी की रस्म शुरू हो गई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पूरी तरह कोंकणी रस्म से की गई। एक प्रकार से हिंदू परंपरा के अनुसार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को अपनी धर्मपत्नी बना लिए। वैसे सफेद रंग के शादी की ड्रेस में दीपिका बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। इसके अलावा सिंदूर उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। यहां पर दीपिका और रणवीर ने सात फेरे लिए। इस दौरान दीपिका और रणवीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने अपने सास-ससुर से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बधाईयां भी खूब मिल रही हैं। अब विला में जोर-जोर से गीत बजाए जा रहे हैं और जश्न को माहौल देखने को मिल रहा है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.