DeepVeer Wedding Photo: परंपरा के बीच दिखा शाही अंदाज, राजा-रानी की तरह नजर आए दीपवीर

न्यूली वेड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर दी हैं। तस्वीरों में वो बेहद ही प्यारे लग रहे हैं...

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh)ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में दीपवीर किसी राजा-रानी की तरह  लग रहें हैं। दीपिका सब्यासाची के आउटफिट और ज्वैलरी पहनकर मानों कहर बरपा रहीं हैं। परंपरा के बीच उनका शाही अंदाज गजब का लग रहा है। नार्थ (पंजाब) और साउथ (कर्नाटक) का ऐसा मिलन देखकर फिल्म टू स्टेट की याद आ रही है।

दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रस्म से शादी करने के दौरान काजीवरम की साड़ी पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने काफी भारी हार गले में पहना हुआ है। हार के साथ सारी ज्वैलरी कैरी की हैं। वहीं रणवीर सिंह ने क्रीम कलर का कुर्ता और धोती पहने हुए हैं। उनके हाथों में एक हार भी है। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दीपिका अपने पति रणवीर की तरफ देखते हुए जोर से हंस रही हैं।

15 नवंबर यानी दूसरे दिन दीपवीर की शादी सिंधी-पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। इस दिन दीपिका और रणवीर ने आनंद करज रस्म निभाया। इसमें दोनों ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। दीपिका पंजाबी लहंगे-चोली में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस लाल जोड़े में किसी लाल परी से कम नहीं लग रही हैं। इस जोड़े में दीपिका की ये तस्वीर दीपिका की फिल्म पद्मावत की याद दिलाती है।

दीपिका फिल्म में पद्मावत के लुक से मिलती जुलती नजर आ रहीं हैं। उन्होंने लाल रंग के लहंगे पर लाल चूनरी ओढ रखी है। चूनरी में सदा सौभाग्यवती भव: लिखा हुआ है। दीपिका ने हाथों में चूड़ा और कलीरे पहना हुआ है। उनकी उंगली में इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रहीं हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।

इतना ही नहीं एक तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि दीपिका की कानों में रणवीर कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की जुगलबंदी उनके फैंस का दिल जीत लेगी। इसके साथ ही रणवीर सिंह की बात करें, तो उन्होंने भी लाल शेरवानी के साथ लाल पगड़ी लगाई हुई है। उनके गले में लाल गुलाब की माला है।

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण ने 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र लिया है। इस मंगलसूत्र में केवल डायमंड लगे हुए हैं। यह बहुत ही खास तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा दीपीका ने दो और गले का हार लिया है। इनको भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम का गले का चेन लिया है। ऐसा चेन रणवीर सिंह ने पद्मावत में पहना था। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।