शादी के बाद यहां ग्रैंड रिसेप्शन देंगे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, जानिए पूरी डिटेल

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी तय होने के बाद रिसेप्शन की जानकारी भी चौंकाने वाली है। इटली में शादी करने के बाद ग्रांड रिसेप्शन पार्टी होगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी तय होने के बाद अब रिसेप्शन की जानकारी भी चौंकाने वाली है। पर्दे पर धूम मचाने वाली बाजीराव-मस्तानी की जोड़ी दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो नामक जगह पर 14 व 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यहां पर शादी की तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। लेकिन उससे भी बड़ी खबर यह है कि शादी के बाद भारत में रिसेप्शन देंगे। ये रिसेप्शन सबसे खास होने वाला है क्योंकि इसमें तीन हजार से ज्यादा बिजनेसमैन और फिल्मी सितारें शिरकत करेंगे। इतना ही नहीं भारत के दो खास जगहों पर रिसेप्शन रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद 30 नवंबर और 01 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया है जिसमें केवल प्रोफेशनल लोग आएंगे। दो दिन तक ग्रांड हयात में जश्न का माहौल चलेगा। इस पार्टी में करीब तीन हजार से ज्यादा मेहमान शिरकत करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में भी दो दिन (28 व 29 नवंबर) तक रिसेप्शन चलेगा। ये पार्टी केवल स्कूल व कॉलेज फ्रेंड के लिए है। चलिए इसी बहाने हम दीपिका के बचपन के दोस्तों को देख पाएंगे। मतलब चार दिनों तक भारत में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन की पार्टी चलेगी।

वीडियो देखें…

कुछ यूं दी शादी की खबर
दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा है, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है। अब ये देखना है कि शादी कहां पर होती है। क्योंकि इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इटली में शादी
वैसे इसी कार्ड को रणवीर सिंह ने भी शेयर किया है। इसके बाद फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी दौरान कमेंट में दीपिका की तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। संभावना है कि इटली में शादी करेंगे। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले रणवीर ने कहा था कि शादी करने के फैसले को लेकर दीपिका पूरी तरह आजाद हैं। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। अब जैसे ही दीपिका ने हामी भर दी शादी तय हो गई है।

ये वीडियो भी देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.