DeepVeer Wedding Reception Live: एक बार फिर दिखा शाही अंदाज, दोस्तों को दी ऐसी पार्टी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में शुरू हो गया है। वहां पर होटल ग्रैंड हयात को जन्नत की तरह सजाया गया है। बॉलीवुड सितारें दिख रहे हैं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन (Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Reception Live) मुंबई में शुरू हो गया है। वहां पर होटल ग्रैंड हयात को जन्नत की तरह सजाया गया है। इटली के लेक कोमो के विला, बेंगलुरु के लीला होटल की तरह होटल हयात को सफेद फूलों से सजाया गया है। यहां पर बॉलीवुड सितारों से लेकर मीडियाकर्मी पहुंचने लगे हैं।  ये पार्टी दीपिका और रणवीर के अलावा इनके परिवार के करीबी लोगों के लिए रखा गया है।

एक बार फिर यहां की सजावट ने फैंस का दिल जीत लिया है। दीपवीर ने एक बार फिर हयात के जरिए अपनी पसंद को जाहिर किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया था। इसलिए दोनों ने मिलकर तीन रिसेप्शन पार्टियां देने का प्लान बनाया। इससे पहले दीपिका के मायके यानी कि बेंगलुरु में पहली रिस्पेशन पार्टी दी गई जिसमें कि दीपिका पादुकोण के करीबी पहुंचे थे। इसके बाद मुंबई के लिए दो पार्टियों का आयोजन किया गया। मुंबई की पहली रिसेप्शन पार्टी आज शुरू हो चुकी है। इसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त दिख रहे हैं।

 

दीपवीर वेडिंग रिसेप्शन लाइव अपडेट्सः-

 

08:36 PM- रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने पोस्ट की पहली फोटो

08:33 PM- दीपवीर व्हाइट-गोल्ड ड्रेस में पहुंचे रिसेप्शन पार्टी के लिए

08:30 PM- देखिए कितना प्यारा दिख रहा दीपवीर का ये स्टेज

08:26 PM- देखिए दीपवीर के  रिसेप्शन स्टेज की पहली तस्वीर

07:36 PM- होटल हयात के तैयारी की एक वीडियो सामने आई

07:36 PM-  दीपिका की सासु मां अनुज भवनानी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं

06:55 PM- मीडिया वेन्यू पर पहुंची

06:55 PM- रणवीर सिंह ने कहा कि छह माह डेट किया तब जाकर पता चला कि दीपिका मेरे लिए बनीं हैं

06:38 PM- दीपवीर के लिए स्टेड तैयार किया गया

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.