DeepVeer Wedding Reception: कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सितारों को मिला न्योता

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भारत आकर तीन दिन का भव्य रिसेप्शन पार्टी देंगे। कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा को न्यौता भेजा जा चुका है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में धूम मचाने के बाद अब भारत में धमाल मचाएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भारत आकर तीन दिन का भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। इसके न्यौता भेजा जा रहा है। दीपवीर की ओर से कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा को न्यौता भेजा जा चुका है। इसके अलावा अन्य स्टार्स को भी इंवीटेशन भेजा जा रहा है। मुंबई में 1 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे। वैसे कैटरीन कैफ तो शादी में जाने के लिए भी बेताब थीं लेकिन इंवीटेशन ना मिलने के कारण जा नहीं पाईं।

पिंकविला के सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ चर्चा में रहने वाले रणवीर कपूर को भी बुलावा गया है। इसके अलावा रणवीर की कजन सिस्टर और एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी रिलेप्शन पार्टी के न्योता भेजा जा चुका है। 1 दिसंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी में केवल बॉलीवुड सितारें ही शिरकत करेंगे। वैसे धीरे-धीरे सभी करीबी लोगों को आमंत्रण भेज दिया जाएगा। बताते चलें कि शादी में केवल शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान ही बॉलीवुड की ओर से बुलाए गए थे। मुंबई में दो दिन तक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है।

इस दिन आएंगे भारत
14 और 15 नवंबर को शादी की रस्म खत्म हो गई है। इसके बाद एक-दो दिन इटली में बिताने के बाद पादुकोण और भावनानी फैमिली भारत लौटेंगे। यहां पर वे लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रोफेशलन फ्रेंड्स की खास तरीके से खातिरदारी करेंगे। फिलहाल कहा जा रहा है कि 18 नवंबर को भारत आएंगे। इसके बाद 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बैंगलुरू, 28 नवंबर और 01 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। दीपिका और रणवीर की ओर से दी जाने वाली शानदार रिसेप्शन पार्टी में न्यूली मैरिड कपल मेहमानों के लिए लगभग 50 स्पेशल कॉकटेल पार्टी देंगे। इसके साथ ही लजीज खाने का भी प्रबंध किया जाएगा।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.