DeepVeer Wedding Reception: रानी बनीं दीपिका पादुकोण का पल्लू संभालते दिखे रणवीर सिंह, फैंस कर रहे ऐसा कमेंट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रकार से कमेंट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों ने शादी की तस्वीरों की तरह धमाल मचा दिया है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रकार से कमेंट कर रहे हैं। वैसे इनकी पहली तस्वीर दीपिका-रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट से सामने आई। इसमें दोनों ही राजा-रानी की तरह दिख रहे हैं। दीपिका पादुकोण की गोल्डन साड़ी में महारानी की तरह दिख रही हैं। तो वहीं, रणवीर दीपिका के बॉडीगार्ड बने दिख रहे हैं। इस तरह के रॉयल अंदाज पर कमेंट भला कैसे ना आएंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की पहली पार्टी दीपिका के मायके बेंगलुरु में रखी गई है। यहां पर लीला पैलेस को राजघराने की तरह सजाया गया है। मतलब कि पूरा फिल्मी सेट की तरह दिख रहा है। खासकर यहां के लाल गुलाब आकर्षण का केंद्र बने हैं। ये सभी चीजें मस्तानी की पसंद से सजाई गई हैं। करीब आठ बजे रात को दीपिका और रणवीर हाथ में हाथ डाले एंट्री मारे, इसके बाद रणवीर कभी दीपिका के पल्लू को संभालते दिखे तो कभी उनका केयर करते दिखे। इसी अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन मिलने शुरू हो गए हैं। वैसे दीपिका को देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इनके लुक ने तो एक बार फिर आग लगा दिया है।

खिलाड़ी मेहमान
इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, पीवी सिंधु, किरण मजूमदार शॉ पार्टी में दिखे हैं। दीपिका पादकुोण और रणवीर सिंह के इस वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका के बचपन के दोस्त और खास रिश्तेदार शामिल हुए हैं। इसकी तैयारी भी इटली से कम नहीं हुई है। इसके साथ ही खाने की व्यवस्था भी खास तरीके से की गई है। अगर सुरक्षा की बात करें तो इसका भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां पर मस्तानी की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है। इस रिसेप्शन पार्टी का आयोजन दीपिका के मायके की ओर से किया गया है। इसकी जानकारी दीपिका-रणवीर की ओर से काफी पहले दे दी गई थी। अब देखना है कि इसमें कितने मेहमान शिरकत करते हैं।

देखिए दीपिका और रणवीर के प्यार को देखकर फैंस कैसे कमेंट कर रहे हैं-

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.