दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में चार चांद लगाने इटली पहुंचे संजय लीला भंसाली-शाहरुख खान

दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह की शादी में बॉलीवुड के चार सदस्य शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान...

  |     |     |     |   Updated 
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में चार चांद लगाने इटली पहुंचे संजय लीला भंसाली-शाहरुख खान

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की शादी में बॉलीवुड के चार सदस्य शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा का नाम शामिल था। सूत्रों के मुताबिक आज यानी की 14 नवबंर को सुबह 9 बजे शाहरुख खान, फराह खान और संजय लीला भंसाली इटली के लेक कोमो पहुंच गए हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका ने अपनी शादी के लिए बॉलीवुड से इन चार सदस्यों को ही बुलाया है। इसकी एक खास वजह है। संजय लीला भंसाली रणवीर सिंह और दीपिका की जिंदगी में खास अहमियत रखते हैं। संजय लीला की फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान ही रणवीर और दीपिका को प्यार हुआ था।

वहीं फराह खान और शाहरुख खान को बुलाने की वजह ये है कि दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला था। ऐसा ही रणवीर सिंह को बॉलीवुड में पहला ब्रेक देने वाले आदित्य चोपड़ा है। जिन्हें इन लोगों ने बुलाना नहीं भूला। बहरहाल संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, फराह खान तो दीपवीर की शादी के वेन्यू में पहुंच गए हैं। वहीं इससे पहले सुनने को मिला था कि दीपवीर की शादी में कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएंगे।

हालही में शाहरुख खान ने दीपवीर की शादी को लेकर एक बयान दिया था इसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं सच में थोड़ा इमोशनल हो जाउंगा जब वो दोनों शादी करेंगे। मैं दीपिका के गले लगना चाहता हूं। मैं उससे कहूंगा कि वो खुश रहें। मेरा प्यार दीपिका और रणवीर को। जब वो बुलाएंगे तब हम मिलकर इस खुशी का जश्न मनाएंगे।’

विला को पर्यटकों के लिए पूरे एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। शादी के चलते विला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो इसके लिए विला में सुरक्षा स्क्रीनिंग तीन स्तर पर रखीं गई है। दीपिका और रणवीर का संगीत समारोह आज से शुरू हो गया है। इसमें हर्षदीप कौर और अन्य संगीतकार पहुंच गए हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply