दीपिका पादुकोण के गर्दन से गायब रणबीर कपूर के नाम का टैटू

दीपिका पादुकोण ने हटवाया रणबीर कपूर के नाम का टैटू

दीपिका पादुकोण ने हटवाया रणबीर कपूर के नाम का टैटू

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण ने जिम में रणबीर कपूर के नाम का टैटू फ्लौंट किया था| हालाँकि अब हाल में ही दीपिका जब कांस के रेड कारपेट पर नज़र आयीं तो उनके गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का टैटू नज़र ही नहीं आया| अब ऐसे में एक ही सवाल उठता है कि क्या दीपिका पादुकोण ने अपना टैटू हटवा दिया है? यहाँ देखिये फोटो-

कुछ साल पहले बी टाउन के हॉट कपल के रूप में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण शामिल थे। जबकि यह दोनों अब अलग हो चुके है।देखा जाए तो दोनों की जोड़ी ऑफ स्क्रीन तो ज्यादा नही चल पाई लेकिन ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अभी हाल में ही दीपिका और रणबीर के फैंस के लिए ख़ुशी का मौका था जब दोनों तीन साल बाद एक साथ नजर आये थे| जी हां, रणवीर सिंह से शादी की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नज़र आयीं थी| 9 अप्रैल को होने वाले मिजवान फैशन वीक में दोनों मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में एक साथ रैम्प पर वाक करते हुए नज़र आये|

आपको बता दें इन दोनों ने अपने इस फैशन शो के लिए काफी तैयारियां की थी| ब्रेकअप के बाद भी ये दोनों अच्छे दोस्त हैं| रणबीर और दीपिका को एक दूसरे से काम करने में कोई परेशानी नहीं है। दीपिका पादुकोण रणबीर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका ने रणबीर के नाम के टैटू तभी बनवाया था| बी टाउन का ये कपल पहले कभी रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दीपिका रणवीर सिंह को डेट कर रही है जल्द ही दोनों शादी करने वाले है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।