‘Happy New Year 2020’ : दीपिका पादुकोण ने फैन्स को हैप्पी न्यू ईयर विश करने के लिए बचपन की फोटो शेयर की

दीपिका पादुकोण ने कुछ अलग ही अंदाज़ में अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया। बता दे दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर फैंस को न्यू ईयर 2020 की बधाई दी है। उन्होंने अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, आप सभी की सोच और एक्शन साफ रहे यही दुआ करती हूं। देखे फोटो

दीपिका पादुकोण फोटो (इंस्टाग्राम )

दीपिका पादुकोण ने कुछ अलग ही अंदाज़ में अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया। बता दे दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर फैंस को न्यू ईयर 2020 की बधाई दी है। उन्होंने अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, आप सभी की सोच और एक्शन साफ रहे यही दुआ करती हूं।

हैप्पीन्यू ईयर 2020। इससे पहले भी दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने पार्टनर इन क्राइम (विक्रांत मेसी) के साथ पंजाबी गाने पर डांस करते हुए 2019 को अलविदा कहा था। और 2020 का स्वागत किया था। इस बार उन्होंने अपने बचपन की ये तस्वीर से 2019 को अलविदा कहा है और अलग अंदाज़ में अपने फैंस को विश किया है।

इस फोटो को देखकर लग रहा है जैसे दीपिका जरूर ऐसा गेटअप किसी फैंसी ड्रेस कम्पटीशन या किसी नाटक के लिए तैयार हुयी होंगी।

देखे दीपिका का पोस्ट: 

बात दीपिका के प्रोफेशनल लाइफ की करे तो जल्द ही इनकी फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। जिस के प्रमोशन में दीपिका जमकर बिजी है। बता दे फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है और सुर्खियों भी बहुत बटोर ली है। छपाक के बाद दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगी। शादी के बाद ये फिल्म दीपिका और रणवीर की पहली फिल्म है जिसमे ये दोनों साथ नज़र आएंगे।

देखे  हिंदी रश का ताज़ा वीडियो