शुरू हुई दीपिका पादुकोण की शादी की रस्में, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह आने वाले दिनों में शादी करने वाले हैं। दीपिका के घर में शादी की रस्में शुरू हो गई है। दीपिका के बेंगलुरू वाले घर में...

दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) आने वाले दिनों के 14-15 नवम्बर में शादी करने वाले हैं। दीपिका के घर में शादी की रस्में शुरू हो गई है। दीपिका के बेंगलुरू वाले घर में पूजा-पाठ और शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उन तस्वीरों में दीपिका बहुत ही प्यारी दिख रही हैं।

इन फोटोज को दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नथानी ने शेयर किया है। कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा है- एक नई शुरुआत। आपको सबसे ज्यादा प्यार। आप दुनिया में सबसे ज्यादा खुशियों की हकदार हैं। तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहन रखा है। वो अपनी इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शाही अंदाज में भोज की तैयारी करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शेफ से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा लिया है। अब कॉन्ट्रेक के जो टर्म और कंडिशन हैं उसे सुनकर आपको शाहजहां की याद आने वाली है। वही, शाहजहां जिसने ताजमहल बनवाने के बाद मजदूरों के हाथ कटवा लिए थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपने शेफ के साथ कुछ ऐसा ही प्रस्ताव रखे हैं।

जूमटीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के दिन खास भोज बनवाएंगे। इसके लिए शेफ को कहा है कि वह ऐसा खाना फिर कहीं नहीं बनाएगा। इसके लिए शेफ भी राजी हो गया है। ये तो सही बात है कि खाना स्पेशल और स्वादिष्ट होगा। इसके लिए शेफ ने मुहंमांगी कीमत ली होगी। लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जो टर्म-कंडीशन रखे हैं उससे मुगल काल की याद आ गई। अब तो ये इटली जाने वाले बराती ही बताएंगे कि खाना कैसा बना था। वैसे ही बॉलीवुड के दो शानदार हस्तियों के मिलन पर कुछ तो खास होना ही चाहिए। अभी देखते जाइए क्या-क्या खास होता है।

रिसेप्शन में तीन हजार मेहमान
शादी के बाद 30 नवंबर और 01 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया है जिसमें केवल प्रोफेशनल लोग आएंगे। दो दिन तक ग्रांड हयात में जश्न का माहौल चलेगा। इस पार्टी में करीब तीन हजार से ज्यादा मेहमान शिरकत करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में भी दो दिन (28 व 29 नवंबर) तक रिसेप्शन चलेगा। ये पार्टी केवल स्कूल व कॉलेज फ्रेंड के लिए है। चलिए इसी बहाने हम दीपिका के बचपन के दोस्तों को देख पाएंगे। मतलब चार दिनों तक भारत में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन की पार्टी चलेगी।

कुछ यूं दी शादी की खबर
दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।