दीपिका पादुकोण ने इन्हें देखकर घुमा ली कार, पढ़ें

इनसे बचने के लिए दीपिका पादुकोण ने निकाली अपनी कार

इनसे बचने के लिए दीपिका पादुकोण ने घुमाई अपनी कार

दीपिका पादुकोण पदमावत के बाद अपनी आने वाली फिल्म के लिए फिट होने अपनी फिटनेस ट्रेनर यस्मिन कराचिवाला के यहाँ पर गयीं हुई थी| हालाँकि वजह से बाहर आते ही उन्हें कोई ऐसा शख्स दिख गया कि उन्होंने अपनी कार से युटर्न ले लिया| जी हाँ! आपको बता दें ये कोई और नहीं बल्कि कटरीना कैफ थी|

दरअसल दीपिका पादुकोण ने कभी रणबीर कपूर को डेट किया था और इसके बाद कटरीना कैफ रणबीर कपूर की लाइफ में आ गयी| बाद में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया| हालाँकि इसके बाद दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के रिश्ते भी सही नहीं है|

ऐसे में जब दीपिका ने देखा कि कटरीना कैफ से उनकी मुलाकात हो जाएगी तो उन्होंने वहां से निकलने का सोचा|

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण 6 जनवरी को न्यू ईयर सेलिब्रेट करके मालदीव से भारत लौट आए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के परिवार भी वहां पहुंचे, और यह खबरें थी कि दोनों सगाई कर सकते हैं। सगाई की खबरें तो अफवाह निकली, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी कर सकते हैं|

आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की अचानक शादी के बाद मीडिया में कई बार अटकलें लगायी जा रही थी कि ये सितारे भी इटली या पेरिस में शादी कर सकते हैं लेकिन एक वेब पोर्टल की माने तो ये कपल कहीं और नहीं बल्कि मुंबई में ही शादी करने वाला है क्योंकि रणवीर सिंह के परिवारवाले यही रहते हैं और वो ये शादी मिस नहीं करना चाहते|

लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दीपिका ने कुबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। कहा गया था कि कि रणवीर एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हुए थे। वहीं दीपिका भी नए साल के मौके पर रणवीर का साथ देने श्रीलंका पहुंची। यहां इन्होंने एक साथ मिलकर टाइम स्पेंड किया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स ने भी एक दूसरे से मुलाकात की। इसके अलावा, वैसे तो इस बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किए जा रहे सवालों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे से खुलकर इवेंट्स और पार्टीज में मीडिया के सामने आने से भी नहीं कतराते हैं। बता दे कि, रणवीर और दीपिका ने फिल्म बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, रामलीला में एक साथ काम किया है।

दोनों को फिल्म रामलीला के दौरान प्यार हुआ था| और तबसे लेकर अबतक ये कपल साथ है| अब देखना होगा कि ये कबतक शादी के बंधन में बंधेंगे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।