लंदन में बजा दीपिका पादुकोण का डंका, यहां जलवा दिखाती आएंगी नजर

दीपिका पादुकोण भी जल्द आएंगी मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर

दीपिका पादुकोण भी जल्द आएंगी मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर

काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण न सिर्फ भारत में ही मशहूर हैं बल्कि पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। अब दीपिका पादुकोण लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। बॉलीवुड की शान और ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण अब मैडम तुसाद म्यूजियम की शान बढ़ाने के लिए तैयार है। लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका वैक्स स्टैचू स्थापित किया जाएगा। दीपिका पादुकोण इन दिनों लंदन में हैं जहां वैक्स स्टेचू के लिए दीपिका का माप लिया जा रहा है। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में विश्व प्रसिद्ध लोगों को ही जगह मिल पाती है। दीपिका ने खुद फेसबुक लाइव के दौरान इस बात की जानकारी दी है। दीपिका ने कहा- मैं बहुत खुश हूं। एक्सपर्ट्स की एक टीम के साथ बैठना बहुत अनूठा अनुभव था। मुझे वैक्स फिगर के तैयार होने का इंतजार है।

दीपिका का वैक्स फिगर पहले लंदन में और इसके बाद तुसाद के दिल्ली म्यूजिम में नजर आएगा। हालांकि, यह काम अगले साल तक ही पूरा हो पाएगा। तुसाद के एक्सपर्ट्स ने दीपिका के 200 मेजरमेंट लिए हैं। इसके अलावा उनके कई एंगल्स से फोटोग्राफ भी लिए गए हैं।  गौरतलब है कि मैडम तुसाद संग्रहालय लंदन में स्थापित मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं। इसकी अन्य शाखाएं विश्व के प्रमुख शहरों में हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने की थी। यहां भारत की कई शख्सियतों की मोम की प्रतिमा स्थापित है। इनमें महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, नरेंद्र मोदी, राजीव गांधी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, कैटरीना कैफ का नाम शामिल है। इन दिग्गजों के बाद अब दीपिका पादुकोण की प्रतिमा भी मैडम तुसाद संग्रहालय की शान बनने को तैयार है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत दीपिका पादुकोण ने की थी। मॉडलिंग के सफल करियर के बाद दीपिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.