मैडम तुसाद में लगा दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टेच्यू, उद्घाटन के लिए पति रणवीर सिंह संग रवाना हुई एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण का मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम अनावरण होगा। इसके लिए वह पति रणवीर सिंह के साथ लंदन रवाना हो गई हैं। यह पुतला पिछले साल बनना शुरू हुआ था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे के दिल के करीब होने के साथ-साथ एक-दूसरे के लक्ष्यों को पूरा करने में साथ देते हैं। उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है। बीती रात ये कपल एक बार फिर साथ में देखा गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। दोनों लंदन जा रहे थे।

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका पादुकोण के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण करेंगे। लंदन के म्यूजियम में अपना वैक्स स्टेच्यू लगने से वे काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका पादुकोण पिछले साल स्टेच्यू के लिए माप देने लंदन गई थीं। इस स्टेच्यू को बनने में लगभग एक साल का वक्त लगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लंदन के बाद दिल्ली के मैडम तुसाद में भी दीपिका पादुकोण वैक्स स्टेच्यू लगाया जाएगा।

इस अंदाज में दिखाई दिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

लंदन जाने के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी खुश दिखाई दे रहे थे। रणवीर सिंह एक कूल डूड लुक में दिखाई दिए जबकि दीपिका पादुकोण केसरिया आउटफिट में नजर आईं। वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। दोनों ने मीडिया को देखकर लगातार स्माइल कर रहे थे।

फिल्म ‘छपाक’ में आएंगी नजर

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है और इस फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण काफी एक्साइटेड भी हैं और लोग बेसब्री से इस फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में हैं।

फिल्म ’83’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह

वहीं बात करें रणवीर सिंह तो वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक ’83’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे।

यहां देखिए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की तस्वीरें-

यहां देखिए रणवीर सिंह ने अमिताभ बच्चन को क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।