WoW! ‘दीपवीर’ की शादी की ऐसी हो रही सजावट, सामने आई दिल चुराने वाली तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के लिए इटली में रवाना हो चुके हैं। जो आज से ठीक दो दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे...

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Deepika Padukone) शादी के लिए इटली में रवाना हो चुके हैं। जो आज से ठीक दो दिन बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इटली के लेक कोमो से वेडिंग वेन्यू की ताजा तस्वीरें सामने आ चुकी है। इस विला की तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा लेगें की ये जगह वाकई किसी जन्नत से कम नहीं है।

ये विला झील के बीच में बना हुआ है। जहां पर हरे-भरे गार्डन, लग्जरी विलाज और सुंदर विलेज हैं। 14 और 15 नवंबर को ये जोड़ी इटली के लेकमो शहर में उसी विला से शादी करने जा रही हैं जहां पर विराट और अनुष्का शर्मा ने शादी हुई थी। इस कपल की शादी की सभी रस्में इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बेलवियानेलो में पूरी होगी।

इस विले में एक दिन का किराया 8.5 लाख से 25 लाख रुपये कीमत है। देश दुनिया के कई बड़े हस्तियों की शादी लेक ऑफ कोमो पर हुई है। इसमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, मडोना, शामिल हैं। हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी और रिचर्ड ब्रैनसन ने यहां तो अपना घर तक बनाया हुआ है। ये जगह ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी बेहद पंसद है। इटली के लोग इस जगह को ‘लागो दी कोमो’ कहते हैं।

रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी के लिए परिवार के अलावा बॉलीवुड से महज 4 लोगों को अपनी शादी में बुलाया है। इसमें शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली शामिल है। ये कपल पंजाबी और कोंकणी रीती रिवाजों के साथ की जाएगी।

दीपिका-रणवीर शादी रिसेप्शन 21 नवंबर को अपनी शादी का पहला रिसेप्शन बंगलौर के द लीला पैलेस में होगा वहीं दूसरा मुंबई में। दीपिका पादुकोण ने अपने होम टाउन में रिसेप्शन के लिए बेंगलुरू के इस फेमस फाइव स्टार होटल चुना है। इस होटल की खास वजह ये है कि ये होटल न्यूयॉर्क के फेमस इटैलियन रेस्त्रां ‘ले सर्क सिग्नेचर’ की फ्रेंचाइजी है।

न्यूयॉर्क का ले सर्क सिग्नेचर दीपिका को पहले से ही बेहद पसंद है। इसी के चलते दीपिका चाहती है कि उनका रिसेप्शन इसी होटल में हो। सूत्रों के मुताबिक रिसेप्शन के मेन्यू में मुख्यतौर पर साउथ इंडियन पकवान ही होंगे।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।