DeepVeer Bengaluru Reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन की 8 खास बातें, पढ़ना ना भूले

दीपवीर के बैंगलोर रिसेप्शन की 8 खास बातें, जरूर पढ़ें

पवीर के बैंगलोर रिसेप्शन की 8 खास बातें, जरूर पढ़ें

अभी-अभी शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिसेप्शन हाल में ही बैंगलोर में रखा गया था| अब भले ही इटली में हुई शादी तक हम नहीं पहुँच सके लेकिन रिसेप्शन की एक एक खबर हम आपको बताने वाले हैं| चाहें वो दीपिका रणवीर का लुक हो या फिर मेहमानों संग खाने की व्यस्वस्था| आइये आपको बताते हैं दीपवीर के बैंगलोर रिसेप्शन की खास बातें!

1.एंट्री

रणवीर सिंह और दीपिका ने अपने रिसेप्शन में शाही अंदाज़ में एंट्री ली थी, इसे देखने के बाद तो मन यही कहता है कि काश कोई ऐसा ही हाथ थामने वाला हमारे साथ भी होता|

रणवीर और दीपिका की एंट्री बहुत ही शानदार रही| दोनों लीला पैलेस के सीढ़ियों से हाथों में हाथ डाले नज़र आये| एक दूसरे के आँखों में देखते हुए रणवीर और दीपिका के चेहरे की ख़ुशी को साफ़ साफ़ देखा जा सकता है| साथ ही साथ दोनों को देखने के बाद पता चलता है कि दोनों अपनी शादी के बाद एक दूसरे के प्यार में कितना खोये हुए है| रणवीर दीपिका से कुछ कहते और दीपिका की हंसी नहीं रुक रही थी| दोनों के बीच की ये केमेस्ट्री किसी फ़िल्मी केमेस्ट्री से कहीं बढ़कर थी|

2. ऑउटफिट

अब एक तरफ रणवीर दीपिका से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे थे और हमारी नज़रें उन दोनों से नहीं हट रही थी| स्टाइल के साथ साथ ट्रेडिशन का जो मिक्स था वो शायद ही कहीं और देखने को मिले|

दीपिका का लुक!

अपने बैंगलोर रिसेप्शन पर दीपिका ने बोल्ड कलर को छोड़कर एक कांजीवरम सिल्वर गोल्ड साड़ी पहनी थी| इसके साथ उन्होंने सब्यसाची की ग्रीन एमरल्ड्स चोकर पहनी थी जिसमें पर्ल लगे हुए थे| इसके साथ उन्होंने पर्ल की लम्बी नेकलेस पहनी थी हुए कानों में मैचिंग एमरल्ड एयरिंग्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी| वहीँ दीपिका के मेकअप के बारे में बात करें तो मांग में सिंदूर भरे हुए दीपिका ने अपना मेकअप बहुत ही सिंपल किया था| शिमरी स्मोकी आय के साथ न्यूडिश पिंक लिपस्टिक और माथे पर एक लाल बिंदी ने उनका लुक कम्प्लीट किया था|

रणवीर  का लुक 

वहीँ रणवीर सिंह हेड टू टो रोहित बाल के ऑउटफिट में नज़र आये| साथ ही साथ उनके ऑउटफिट ओर फ्लोरल डिज़ाइन किया गया था| उन्होंने इसी के मैचिंग की एंब्रॉयडरी शूज़ पहनी हुई थी| रणवीर के ड्रेस के साथ उनकी मुस्कान ने उनके इस लुक को शाही बना दिया था|

3.रणवीर ने दीपिका की मदद की

अब इतना शानदार लुक है तो उसे संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है| ऐसे में जब दीपिका की साड़ी फंसी तो रणवीर सिंह ने तुरंत उसे सही कर दिया|

जैसे ही स्टेज पर दीपिका और रणवीर ने एंट्री की, सभी उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने की होड़ में लग गए| लेकिन जब किसी फोटो ग्राफर ने रणवीर से सिंगल फोटो देने की बात कही तो रणवीर ने साफ़ मना कर दिया और फिर उन्होंने फोटोग्राफर्स से क्या कहा?

रणवीर दीपिका एक साथ कई पोज़ेज़ दे रहे थे लेकिन कुछ फोटो ग्राफर्स को सिंगल तसवीरें भी खींचनी थी| ऐसे में जब उन्होंने रणवीर सिंह से इसकी रिक्वेस्ट की तो उनका कहना था| ”मियां बीवी साथ हैं, तो फोटो अलग क्यों? वेल रणवीर की इस बात को वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने भी समझा और ख़ुशी-ख़ुशी दोनों की खूबसूरत तस्वीरों को क्लिक किया|

5.पैपराजी को कहा खाना खाके जाना

शादियों में खाना किसे नहीं पसंद और जब रणवीर सिंह खुद कहें कि खाना खा कर जाना तो बस ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा|

रणवीर सिंह जा अपने रिसेप्शन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे तब उन्होंने कहा कि आप सभी खाना खा कर जाना| रणवीर की तरफ से ये बात सुनकर मीडिया कर्मी बहुत ही खुश हुए|

6. खाने में क्या था?

दीपवीर की शादी में खाना भी बहुतब ही स्पेशल था| एक नहीं बल्कि चार तरह के कर्ड राइस थे|

7.कौन कौन हुआ शामिल

वैसे तो दीपवीर का ये रिसेप्शन सिर्फ मेहमानों के लिए था हालाँकि इसमें कुछ सितारे भी शामिल हुए थे| आइये जानते हैं कौन कौन हुआ था शामिल?

इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, पीवी सिंधु, किरण मजूमदार शॉ पार्टी में दिखे हैं। दीपिका पादकुोण और रणवीर सिंह के इस वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका के बचपन के दोस्त और खास रिश्तेदार शामिल हुए हैं।

8. सजावट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन की सजावट के बारे में बात करें तो ऐसा लग रहा था जैसे की वो संजय लीला भंसाली की फिल्म का कोई सेट हो|

शादी की तरह ही दीपवीर के वेडिंग रिसेप्शन में फूलों से की जा रही सजावट का खास ख्याल रखा गया था।इटली के लेक कोमो के मैरिज विला में भी शादी के वक्त सारी जगहों को सेफद फूलों से सजा दिया गया था। इतना ही नहीं दीपवीर के शादी का मंडप भी सफेद फूलों से सजाया गया था। दीपवीर के शादी के रिसेप्शन में फूलों की ही खुशबू देखने को मिली| बिल्कुल शाही तरीके से रिसेप्शन की तैयारियां की गई थी| इस बार सफेद नहीं बल्कि रेड फूलों का इस्तेमाल सजावट के लिए किया गया था।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।