दीववीर मुंबई वेडिंग: दीपवीर के मुंबई पार्टी की 10 खास बातें, जरूर पढ़ें

प्यार जताने से लेकर खाने तक, पढ़ें कैसी रही दीपवीर की शादी की पार्टी!

Deepveer Mumbai Wedding Party: Ranveer & Deepika का DANCE, खाने, मेहमान, सजावट समेत FULL DETAIL

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है लेकिन उनकी शादी का सेलिब्रेशन अब तक चालू है| हाल में ही रणवीर की बहन ने दोनों के लिए पार्टी रखी थी और ये पार्टी सिर्फ और सिर्फ खास लोगों के लिए ही थी| ऐसे में हम आपके लिए लाये हैं दीपिका और रणवीर की इस शादी की पार्टी के खास हाईलाइट्स-

जिसे भी दीपिका के बैंगलोर रिसेप्शन वाला लुक पसंद नहीं आया था वो दीपिका के इस लुक की तारीफ किये बिना नहीं रह सकता| आइये एक नज़र डालते है दीपिका के इस खूबसूरत ऑउटफिट पर जिसमें वो किसी दिवा से कम नहीं लग रही थी|

दीपिका पादुकोण का लुक इस पार्टी के लिए फ्रीडा काल्हो से इंस्पायर्ड था| उन्होंने एक फ्लोरल सब्यसाची ऑउटफिट पहनी थी| जिसे दिल गुलदस्ता लहंगा कहा जाता है| वहीँ जूलरी में उन्होंने एक चोकर पहना था वहीँ एक हाथ में लाल चूड़ियां और दूसरे हाथों में खूबसूरत कंगन पहने थे| दीपिका ने अपने चोकर के मैचिंग का इयरिंग पहना था| साथ ही साथ दीपिका ने हाथों में लगभग 5 से 6 अंगूठी पहनी थी| दीपिका ने अपने इस लुक के साथ कोल स्मियर्ड स्मोकी ऑयज़ का मेकअप किया था जिसमें मटैलिक ब्लू आयशैडो और बहुत सारा मस्कारा यूज़ किया गया था| अब आँखें डार्क थी तो दीपिका ने हलके पेस्टल पिंक कलर की लिपस्टिक चुनी| लेकिन उनके इस लुक की सबसे खास बात थी उनकी ब्रेडेड हेयर जिसमें उन्होंने गुलाब का फ्लोरल टियारा लगाये हुए था जो उन्हें फ्रीडा काल्हो का लुक दे रहा था|

रणवीर सिंह ने भले ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बहुत ही क्लासी और एलिगेंट ड्रेसअप किया हो लेकिन कहीं न कहीं सभी उन्हें उनके चमकते धमकते रंग बिरंगे अंदाज़ में देखना चाहते थे| वेल मुंबई वाली पार्टी में रणवीर ने सभी की ये विश पूरी कर दी|

रणवीर सिंह के ऑउटफिट की बात करें तो उन्होंने मनीष अरोरा की ड्रेस पहनी थी| और इस ड्रेस की खास बात ये थी कि वो अँधेरे में भी चमक रही थी| रणवीर सिंह के इस ऑउटफिट में कई रंग थे| उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट के साथ ब्लैक शर्ट पहनी थी साथ ही साथ गले में ऑक्सीडाइज़्ड नेकलेस पहनी थी| वहीँ रणवीर सिंह ने अपने इस लुक के साथ आँखों में डार्क काजल लगाए हुए था| रणवीर सिंह का ये लुक देखकर उनके फैशन के दीवानो की मुराद पूरी हो गयी होगी| रणवीर के ऐसे लुक का फैंस को बहुत समय से इंतज़ार था|

अभी हम दीपिका के एक लुक की तारीफ करते कि तभी उन्होंने एक दूसरी ड्रेस चेंज कर दी| अब इसमें उनका लुक किसी बॉस लेडी की तरह लग रहा है|

दीपिका पादुकोण ने हेवी लुक के बाद दोबारा चेंज किया और एक वेलवेट के ब्लेज़र में नज़र आयीं| दीपिका ने अपने इस लुक के साथ सिम्पल स्लीक बन बनाये हुए था| दीपिका का मेकअप पहले लुक वाला ही था|

शादी के बाद दीपिका और रणवीर के इस पार्टी का सबसे बड़ा हाईलाइट ये था कि दोनों ने एक दूसरे के गानों पर डांस किया| जी हाँ! रणवीर ने बलम पिचकारी तो दीपिका ने गल्ला गुड़ियाँ पर डांस करती हुई नज़र आयीं|

रणवीर सिंह इस पार्टी के बीच में ये बताना नहीं भूले कि उन्हें दीपिका से कितना प्यार है? उनकी इस स्पीच को सुनकर दीपिका तुरंत ब्लश करने लगी| आप भी देखिये|

रणवीर ने तो कह दिया कि दीपिका दुनिया की सबसे ब्यूटीफुल गर्ल हैं लेकिन दीपिका ने भी बताया कि उनकी पार्टी का ये जो लुक है वो उन्होंने सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह के लिए पहना है|

अब रणवीर सिंह की पार्टी हो तो गोविंदा के गाने पर डांस तो बनता है ना? रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के गाने के बाद गोविंदा के गानों पर जमकर थिरके| क्या आप अंदाज़ा लगा सकते है कि ये गाना कौनसा था?

रणवीर सिंह ने इटली में अपनी शादी के दौरान 90S के कई गानों पर डांस किया था जिमें से किए गाने गोविंदा के थे| ऐसे ही अपनी शादी की पार्टी में रणवीर सिंह ने गोविंदा के गाने मैं तो रस्ते से जा रहा था पर जोरदार डांस किया|

दीपिका और रणवीर की शादी के इवेंट्स की बात करें तो इसकी सजावट पर सभी का ध्यान चला ही जाता है| कभी सफ़ेद फूल तो कभी लाल फूल लेकिन इस पार्टी में लाइट्स का कमाल देखा गया था|

दीपवीर की पार्टी की सजावट की बात करें तो खास बात ये थी कि इसका लुक और फील बहुत ही शानदार था| एक तरह रंग बिरंगे लाइट्स ने इस पार्टी में जान ला दी थी वहीँ डीजे ने भी दोनों के फेवरेट गानों को बजाया|

दीपवीर की शादी के इस पार्टी में उम्मीद की जा रही थी कि शायद कोई सेलब नज़र आएं क्योंकि ये पार्टी मुंबई में ही हुई है लेकिन लगता है कि फिलहाल दीपवीर अपनी शादी को अपने क़रीबियों के साथ ही मनाना चाहते है|

इस पार्टी को रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने होस्ट किया था| इस पार्टी में बॉलीवुड से कोई भी शामिल नहीं हुआ था| क्योंकि ये सिर्फ और सिर्फ खास रिश्तेदारों के लिए ही था|

दीपिका और रणवीर से नज़रें हटाए तो हमारी नज़र खाने के मेन्यू पर जाती है जिसे खाने के बजाय सिर्फ और सिर्फ निहारने का मन करता है| आइये आपको बताते हैं कि इसमें खास बात क्या थी?

रणवीर और दीपिका के खाने की प्लेट्स को दीपवीर की लाइफ की फिल्म रोल की तरह दिखाया गया था| इसमें प्लेट्स और चॉकलेट्स के साथ दीपवीर की फिल्मों के पोस्टर्स लगे हुए थे| साथ ही साथ इसमें दीपवीर की शादी के डेट के अलावा वेडिंग कार्ड भी नज़र आ रहा था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।