VIDEO: हो गयी दीपवीर की शादी, देखिये मेहँदी से लेकर शादी तक TOP 10 HIGHLIGHTS

DeepVeer Wedding के Sangeet, Baaraat, Wedding Outfit से लेकर All Details| देखिये TOP 10 HIGHLIGHTS

DeepVeer Wedding के Sangeet, Baaraat, Wedding Outfit से लेकर All Details| देखिये TOP 10 HIGHLIGHTS

जिसका हम सभी को इंतज़ार था अब वो घडी ख़त्म हो गयी है और बॉलीवुड के राम-लीला यानी दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके है | दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की बात को अनाउंस तो कर दिया लेकिन इसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से भी जयादा सीक्रेट रखा है| दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में आज हो गयी है| आइये आपको बताते हैं दीपिका और रणवीर की शादी से जुडी टॉप 10 हाइलाइट्स!

 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी आज कोंकणी स्टाइल में हुई है| चलिए जानते हैं कि शादी के तुरंत बाद दीपिका और रणवीर ने क्या किया? 

जानकारी के मुताबिक, आज 14 नवंबर सुबह शादी शुरू हो गई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पूरी तरह कोंकणी रस्म से की गई। एक प्रकार से हिंदू परंपरा के अनुसार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को अपनी धर्मपत्नी बना चुके हैं| शादी की ड्रेस में दीपिका बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं| दीपिका ने क्रीम और गोल्ड कलर की ड्रेस पहनी| सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद और रणवीर ने सात फेरे ले लिए है|  इस दौरान दीपिका और रणवीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शादी के बाद दीपिका और रणवीर ने अपने सास-ससुर से आशीर्वाद लिया। शादी के बाद विला में जोर-जोर से गाने बजाए जा रहे हैं और जश्न को माहौल देखने को मिल रहा है। ये गाने लाइव बजाए जा रहे है|

 मेंहदी और संगीत की रस्म की बात करें तो दीपिका जैसी ही आयी रणवीर के दिल की घंटी बज गयी और वो ज़ोर- ज़ोर से गाते हुए नज़र आये की तूने मारी एंट्री या..दिल में बजी घंटी! वेल अब  दीपिका  को दुल्हन की  सजा हुआ देख कोई भी यही कहेगा| 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की संगीत और मेंहदी की रश्में इटली के लेक कोमो के लक्जरी रिसॉर्ट कास्टा दिवा में (CastaDiva) पूरी हुईं। जहां एक ओर अपनी रिंग सेरमनी में रणवीर बड़े फिल्मी अदांज में नजर आएं वहीं वो मेंहदी रस्म के दौरान सबके सामने होने वाली पत्नी के साथ रोमांस करने की डिमांड करते हुए भी दिखें। हुआ कुछ यूं कि रणवीर ने दीपिका को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ले ली और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने एक शर्त भी रखीं।

दीपिका पहले से ही तय कर चुकी थी कि उनकी शादी में फूल तो उनके पसंद के होंगे तभी तो इस खास किस्म के फूलों को पूरी जगह सज़ा दिया गया है| आप भी देखिये ये खूबसूरत नज़ारा| 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तैयारी को लेकर एक और खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के पसंदीदा फूलों से लेक कोमो के डेल बेलवियानेलो विला को सजाया जा रहा है। इसके लिए खासकर माली बुलाए गए हैं। जो कि विला को सजाने का काम कर रहे हैं। खासकर वाटर लीली फ्लावर से सजाया जा रहा है। वाटर लीली खासकर दीपिका को बहुत पसंद है। इसलिए रणवीर तो इसे नापंसद कर ही नहीं सकते हैं। खासकर इटली के माली बुलाए गए हैं।

दीपिका और रणवीर की मेहँदी की रस्म के दौरान रणवीर ने एक ऐसी मांग कर दी कि दीपिका भी उसे ना नहीं कह पायी| अब देखिये तो सही शादी के कुछ लम्हों पहले रणवीर को दीपिका से क्या चाहिए?

दीपिका जब अपने हाथों में मेहंदी लगवा रही होती है तब रणवीर ने कहा कि वो ही सिर्फ उन्हें खाना खिलाएंगे। लेकिन उसके लिए दीपिका पहले उन्हें किस करेंगी तब ही वो उन्हें खाना खिलाएंगे। इस पर दीपिका ने कहा कि वो उन्हें किस तब करेंगी जब वो सारा खाना खिला लेंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने मेहंदी लगा रही लड़कियों से दीपिका के हाथों में खूबसूरत मेहंदी को कहते हुए ये भी कहा कि दीपिका के हाथों में उनका नाम साफ दिखना चाहिए।

 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके दीपिका और रणवीर के लिए सगाई के दौरान ऐसा मौका आया जब दीपिका के आँखों से आंसू छलक गए| अब इस ख़ुशी के मौके पर ये आंसू कैसे? आपको समझाते हैं|  

मेहंदी रस्म में रणवीर सिंह ने भी मेंहदी लगाई इसमें उन्होंने दीपवीर लिखवाया। सगाई के दौरान रणवीर ने बड़े ही रोमाटिंक ढंग से दीपिका को प्रपोज किया। रणवीर सिंह ने घुटनों में बैठकर उन्हें अपने दिल की बात बताई। इसके साथ ही फिर रणवीर ने एक इमोशनल स्पीच भी दी। इस दौरान दीपिका का ब्रेक डाउन हो गया और वो इमोशनल हो गई।

अब शादी हो तो दुल्हन और दूल्हे को देखने की इच्छा किसमें नहीं होगी| अब ऐसे में फोटोज़ नहीं आने से फैन्स हैं निराश क्योंकि उनके चहेते स्टार की ज़िन्दगी  इतने बड़े सफर में उन्हें उनकी झलक देखने को नहीं मिल रही है| 

दीपिका और रणवीर के सगाई के वक्त सिर्फ 40 लोग ही मौजूद थे। इस दौरान भावनानी और पादुकोण फैमली ने बॉलीवुड के गाने में जमकर डांस किया। रणवीर सिंह ने भी गुंडे फिल्म के गाने में तूने मारी एंट्री… पर जमकर ठुमके लगाए। वैसे अभी तक मेहंदी और संगीत की तस्वीर सामने नहीं आई है। इसको लेकर फैंस बहुत ही बेचैन दिख रहे हैं। वैसे इन कारणों से साफ दिख रहा है कि दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट ढंग से हो रही है।

 दीपिका और रणवीर सिंह ने मेहमानों से रिक्वेस्ट करते हुए फोटोज़ या वीडियो क्लिक करने को बिग NO NO कह  दिया था| वेल  इसकी बहुत बड़ी वजह भी आयी है| 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मेंहदी और सगाई सेरेमनी लेक कोमो के लक्जरी रिसॉर्ट कास्टा दिवा (CastaDiva) में मनाई गई। इस दौरान लोक कोमो के विला की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर आपकी नजरें उन तस्वीरों में ठहर जाएंगी। हालांकि कोई किसी भी तरह की समारोह की तस्वीरें न ले पाये। इसके लिए विला पर सी प्लेन से निगरानी की जा रही है।

दीपवीर ने मेहमानों से रिक्वेस्ट किया है कि वो कार्यक्रम की कोई भी फोटो ना लें। उनका मानना है कि वो लोग खुद ही फोटो को फैंस के साथ शेयर करेंगे। अब इंतजार है कि दीपिका-रणवीर की ओर से फोटो कब सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। दीपवीर ने फोटो नहीं खींचने देने के पीछे कुछ कारण बताए जा रहे हैं।

दीपवीर का मानना है कि ऐसे प्यारे पल की तस्वीर भी शानदार आनी चाहिए। इसलिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर बुलाए गए हैं। इसके बाद फोटो को वे लोग खुद शेयर करेंगे। इनका कहना है कि हर पल का फोटो मिलेगा लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा।

 क्या आपको पता है कि दीपिका और रणवीर जिस जगह पर रुक रहे है वहां एक कमरे में एक रात  रहने की कीमत 83 थाउजेंड से ज्यादा है| 

विला को पर्यटकों के लिए पूरे एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। शादी के चलते विला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो इसके लिए विला में सुरक्षा स्क्रीनिंग तीन स्तर पर रखीं गई है। दीपिका और रणवीर का संगीत समारोह में हर्षदीप कौर और अन्य संगीतकार ने हिस्सा लिया।
बताते चलें कि बेलवियानेलो विला के अंदर जाने के लिए सुरक्षा गेट के बाद तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की दूरी है। ज्यादातर कार्यक्रम विला के अंतरंग जगह पर होगें।

दीपवीर की शादी में कौन शामिल होना नहीं चाहेगा लेकिन  ने अपनी शादी में बॉलीवुड से ना के बराबर लोगों को इन्वाइट किया है| आइये जानते है कि बॉलीवुड से कौन लोग हुए हैं शामिल| 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में बॉलीवुड के चार सदस्य शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी। इसमें संजय लीला भंसाली, शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा का नाम शामिल था। सूत्रों के मुताबिक आज यानी की 14 नवबंर को सुबह 9 बजे शाहरुख खान, फराह खान और संजय लीला भंसाली इटली के लेक कोमो पहुंच गए हैं।’

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक शादी तो आज हो गयी है लेकिन कल दोनों की दूसरी शादी भी होने वाली है और ये शादी सिंधी स्टाइल में होगी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।