हैवान भाई ने 2 साल तक बहन को कैद कर, की खौफनाक हरकत

देश की राजधानी में भाई का बहन के साथ अमानवीय बरताव, केस दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

देश की राजधानी दिल्ली में दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। रोहिणी इलाके में रहने वाले एक भाई ने अपनी 50 साल की बहन को करीब दो साल तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान भाई ने इतने जुल्म किए कि बहन अधमरी हो गई है। उसकी हड्डियां तक बाहर निकल गई है। साथ ही वह किसी पहचान तक नहीं पाती।

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता शारिरिक रूप से बेहद कमजोर हो गई है। इससे पता चलता है कि बंधक बनाकर रखने पर उसे खाना पानी तक नहीं दिया जाता था। साथ ही मारा पीटा भी जाता था।

अस्पताल से उसकी एक फोटो सामने आई है। ये फोटो बेहद मार्मिक है। तस्वीर विचलित करने वाली है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे कैसे रखा गया था। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। जल्द ही उसको ठीक कर दिया जाएगा।

सदमे में स्वाती
स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जिस तरह अमानवीय व्यवहार किया गया उससे मैं सदमे में हूं। पीड़िता अभी केवल 50 साल की है लेकिन, हालत बिगड़ने के कारण वह 90 साल के बुजुर्ग की तरह दिख रही है। इतनी कमजोर हो गई कि बाद में अपना ख्याल तक नहीं रख पाई।

ऐसे छुड़ाई गई महिला
खबरों की मानें तो पीड़ित महिला के एक अन्य भाई ने इस बात की जानकारी महिला आयोग को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला आयोग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पहले तो उस घर में रहने वाले लोगों ने महिला के घर का दरवाजा खोलने से मना किया लेकिन पुलिस की मदद से दरवाजे को खुलवाया गया।

आरोपी फरार
रोहिणी सेक्टर 7 के पुलिस थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.