Dil Ka Telephone Song: ड्रीम गर्ल का गाना रिलीज, लड़की की आवाज में प्यार की घंटी बजा रहे हैं आयुष्मान खुराना

ड्रीम गर्ल फिल्म (Dream Girl Movie) का नया गाना 'दिल का टेलीफोन' (Dil Ka Telephone Song) आज रिलीज हो गया है। गाने में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लड़की की आवाज में प्यार की घंटी बजा रहे हैं।

ड्रीम गर्ल फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। (फोटो- ट्विटर)

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) की फिल्म ड्रीम गर्ल (Dream Girl Movie) का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का दूसरा गाना ‘दिल का टेलीफोन’ (Dil Ka Telephone Song) मंगलवार को रिलीज हो गया है। गाने में आयुष्मान लड़की की आवाज में गा रहे हैं और ‘पूजा’ के प्यार में पड़े आशिकों का दिल बहला रहे हैं।

ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान खुराना फोन पर लड़की की आवाज में लोगों से बात कर उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाते नजर आएंगे। वह सभी को अपना नाम पूजा बताते हैं। लड़कों को ही नहीं बल्कि एक लड़की को भी उनसे प्यार हो जाता है।

‘दिल का टेलीफोन’ गाने में ‘पूजा’ अपने आशिकों के लिए गाना गा रही है और उनका दिल बहला रही है। जोनिता गांधी, नक्श अजीज और मीत ब्रदर्स ने इस गाने को गाया है। कुमार ने इस गीत को लिखा है और मीत ब्रदर्स ने ही इसका संगीत तैयार किया है।

ड्रीम गर्ल फिल्म (Dream Girl Movie Release Date) में अन्नू कपूर ने आयुष्मान खुराना के पिता का किरदार निभाया है। इस फिल्म में निधि बिष्ट, राज भंसाली, अभिषेक बनर्जी, विजय राज और ‘फुकरे फेम’ मंजोत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है।

ड्रीम गर्ल फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। एकता कपूर फिल्म की निर्माता हैं। आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म आर्टिकल 15 थी। फिल्म हिट रही। आयुष्मान इस साल बाला फिल्म में भी नजर आएंगे। उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो अगले साल की शुरूआत में रिलीज होगी।

एकता कपूर ने बताई आयुष्मान खुराना को फिल्म ड्रीम गर्ल में सिलेक्ट करने की वजह, बताया एक्टर में क्या है खास

देखिए ड्रीम गर्ल फिल्म का गाना ‘दिल का टेलीफोन’…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।