नहीं रहे दिल मिल गए के जिगनेश, २६ साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रहे दिल मिल गए के जिगनेश, २६ साल की उम्र में हुआ निधन

टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ से फेमस हुए एक्‍टर करण परांजपे का निधन हो गया है। बता दे कि, दिल मिल गए यह सीरियल स्टार वन का सबसे पॉपुलर सीरियल है। करण परांजपे अपनी मम्मी के साथ रहते थे।

२६ साल की उम्र में हुआ निधन

अभी तक उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। 26 साल की उम्र में करण ने इस दुनिया से विदा ले ली। करण की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। करण का निधन 25 मार्च को हुआ था।

एक्‍टर करण मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे

ख़बरों के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे उनकी मां ने उन्हें घर में मृत हालत में पाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें नींद में हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। करण ने टीवी शो दिल मिल गए में जिग्‍नेश का रोल प्‍ले किया था। करण की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं।

करण वाही ने दी श्रद्धांजलि

उनके साथ शो में काम कर चुके एक्‍टर करण वाही ने सोशल मीडिया पर करण की मौत की खबर को बताते हुए उनकी मौत पर अफसोस जताया है। करण वाही ने लिखा कि प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।

एक्‍ट‍िंंग के अलावा करण ने बतौर क्रिएट‍िव हेड भी काम किया

करण परांजपे अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे। दिल मिल गए के अलावा करण परांजपे ने संजीवनी सीरियल में काम किया था | ‘दिल मिल गए’ शो में करण के करेक्टर को लोगों ने खूब पसंद किया था।

करण परांजपे टीवी शो संजीवनी में भी काम कर चुके थे

इस शो से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद करण परांजपे कई टीवी सीरियल्स से बतौर क्रिएटिव हेड जुड़े हुए थे।

दिल मिल गए के एक्टर जिगनेश की मौत से सभी हैरान

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.