VIDEO: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आम्रपाली दुबे को दिया शादी का खुला ऑफर! तो मिला ये जवाब

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। 'निरहुआ' और आम्रपाली का एक VIDEO में शादी की बात करते दिख रहे हैं।

भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में निरहुआ आम्रपाली दुबे से शादी की बात करते दिख रहे हैं। यानी कि आम्रपाली दुबे को शादी का ऑफर दे रहे हैं। इस बात आम्रपाली दुबे भी कहां चुप बैठने वाली थीं। उनकी ओर से भी निरहुआ को जवाब मिल गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इनके प्यार के चर्चे एक बार फिर तेज हो गए हैं। वीडियो भले ही मजाक में बनाया हो लेकिन बात तो दिल की करते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ कह रहे हैं, ‘हमसे बियाह करल ऐश करबू’ यानी मुझसे शादी कर लो मस्त रहोगी। इस पर आम्रपाली दुबे ने कहा, ‘चोली में चिलम रखूंगी नहीं’। इस वीडियो में दोनों पास में बैठ कर ये दो लाइनें गाते नजर आ रहे हैं तो वहीं, निरहुआ आम्रपाली के पास चिपकते चले जा रहे हैं। इससे पता चल रहा है कि दोनों के बीच बात दोस्ती से भी आगे निकल चुकी है। वैसे भी अगर निरहुआ के सोशल मीडिया अकाउंट पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि आम्रपाली ने उन पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। सच तो यह भी है कि आम्रपाली को मशहूर करने में निरहुआ का बहुत योगदान है।

निरहुआ हिंदुस्तान 3
वैसे अभी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तान 3’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इससे पहले भी इनकी जोड़ी ने ‘निरहुआ हिंदुस्तान’ की बाकि कड़ी में भी काम किया। इस फिल्म ने दोनों को अपार सफलता दिलाई है। अब आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। वैसे इन दिनों आम्रपाली दुबे गाना भी शुरू कर दी हैं। इनके गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि आम्रपाली दुबे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की हैं जो कि मुंबई आने के बाद भोजपुरी सिनेमा की ओर रूख कीं।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.