Disha Patani Birthday Special:टाइगर श्रॉफ से पहले इस लड़के से था दिशा का अफेयर, इसलिए हो गए अलग

बॉलीवुड की बोल्ड और टैलेंट एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्मदिन 13 जून 1992 को हुआ था।

दिशा पटानी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की बोल्ड और टैलेंट एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्मदिन 13 जून 1992 को हुआ था। दिशा के इस जन्मदिन पर आज उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। दिशा आखिरी फिल्म ‘मलंग’ बेहद सफल रही थीं। इस फिल्म में दिशा बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। दिशा फिल्मों के से ज़्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनका नाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Disha Patani) से जुड़ता रहा है। लेकिन इससे पहले दिशा का एक और अफेयर रह चुका है। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। उनके एक्स बॉयफ्रेंड टीवी के जाने माने एक्टर हैं।

दिशा पाटनी ने एक समय टीवी एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) को डेट किया था। पार्थ इन दिनों एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में नजर आ रहे हैं। इस रिश्ते को लेकर बताया जाता है कि अपने मॉडलिंग के समय दिशा ने लगभग एक साल तक पार्थ समथान को डेट किया था। वहीं फिर अचानक दोनों का ब्रेअप हो गया। ब्रेकअप के पीछे वजह बताई गई कि दिशा को पता चल चुका था कि पार्थ उन्हें चीट कर रहे हैं जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।

दिशा पटानी और पार्थ समथान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

दिशा की एजुकेशन की बात करें तो दिशा सिर्फ एक्टिंग और डांस में ही नहीं पढ़ाई में भी अच्छी रही हैं। दिशा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई की है। दिशा को पायलट बनना था। जिसकी परीक्षा के लिए दिशा ने जमकर मेहनत की थी, लेकिन इस परीक्षा में उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई और वह मुंबई आ गईं।

दिशा पटानी सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई आयी थीं। इस शहर में रहने के लिये और पैसे कमाने उन्होंने छोटे मोटे काम करना शुरू किया। साथ ही साथ ऑडिशन भी देती रहती थीं। दिशा के बारे में ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वह एक ब्यूटी पेजेंट की रनर-अप रह चुकी हैं। दिशा साल 2013 मिस इंडिया की रनर अप रह चुकी हैं।

दिशा पटानी की फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस की बात की जाए तो दिशा प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं। वहीँ दिशा हॉलीवुड सिंगर बियोंसे की भी बहुत बड़ी फैन हैं।

दिशा पटानी की सबसे मजेदार बात तो यह है कि दिशा पटानी खुद को स्क्रीन पर देखने में बहुत असहज महसूस करती हैं। उन्हें खुद को स्क्रीन पर देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दिशा के इस जन्मदिन पर आप भी उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.