Disha Patani Birthday: टाइगर श्रॉफ ने 3 साल पुराना वीडियो शेयर कर दिशा पटानी को विश किया बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का आज जन्मदिन (Disha Patani Birthday) है। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने 3 साल पुराना एक वीडियो शेयर कर दिशा को बर्थडे विश किया है। वीडियो देखकर आपके जेहन में इस गाने की यादें ताजा हो जाएंगी।

दिशा पटानी का जन्म 13 जून, 1992 को हुआ था। (फोटो- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 27वां जन्मदिन (Disha Patani Birthday) मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून, 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। टाइगर ने करीब 3 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों अपने गाने ‘बेफिक्रा’ पर डांस कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को बर्थडे विश करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे डी।’ महज कुछ घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। टाइगर के फैंस भी उनकी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश कर रहे हैं। टाइगर और दिशा का ‘बेफिक्रा’ सॉन्ग साल 2016 में रिलीज हुआ था।

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया वीडियो…

बताते चलें कि दिशा पटानी (Disha Patani Tiger Shroff) आज अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मना रही हैं। वह शाम को अपने दोस्तों के साथ डिनर पर जाएंगी, हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि उनकी इस बर्थडे पार्टी में टाइगर श्रॉफ शिरकत करेंगे कि नहीं।

दिशा पटानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘भारत’ (Salman Khan Katrina Kaif Bharat Movie) में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सलमान की लव इंटरेस्ट का किरदार निभाया था। भारत में उनका रोल ट्रेपजी आर्टिस्ट का था। यह फिल्म इस वीकेंड तक 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।

कपिल शर्मा के शो में टाइगर श्रॉफ ने बताया कि कौन था उनका पहला क्रश?

शिल्पा शेट्टी के बेटे के साथ टाइगर श्रॉफ का डांस वीडियो वायरल…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।