Bold & Beautiful: दिशा पाटनी की तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे WoW

फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी की इंस्टाग्राम की तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वो...

दिशा पाटनी आजकल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ऐक्टिव दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो काफी हॉट और सेक्सी नजर आ रहीं हैं। तस्वीर में उन्होंने गोल्डन रंग का आउटफिट पहना हुआ है। उस आउटफिट में वो बहुत बोल्ड नजर आ रहीं रहीं हैं। वहीं उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वो रेड कलर के ऑफ सोल्डर टॉप में दिख रहीं हैं। दिशा की तस्वीरें देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो अपनी फिट बॉडी को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं।

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपनी बॉडी फिट रखने के लिए घंटो जिम में मेहनत करती हैं। दिशा की इन तस्वीरों में उनकी मेहनत साफ नजर आ रही है। दिशा के पोस्ट करे जाने तक उनकी इन तस्वीरों को तकरीबन 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

वहीं दिशा पटानी तस्वीरों के अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ते को लेकर भी वो सुर्खियों में बनी हुईं हैं। खबरों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ब्रेकअप करने जा रहे हैं। लेकिन कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि दोनों अलग नहीं होंगे। यानी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी रिश्ते को नया नाम देकर साथ ही रहेंगे। वैसे टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2 में काफी व्यस्त हैं। बागी-2 के बाद दोनों ही कलाकार चर्चा में आए थे।

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी तीन साल से छिपकर डेट कर रहे थे। इस दौरान वह कई बार मिले। लेकिन अब दोनों इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा भी चल रहा है। अब दोनों ब्रेकअप के बाद दोस्त बनकर साथ रहेंगे। तीन साल तक गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड बनकर रहने वाले टाइगर और दिशा अब दोस्त की तरह रहेंगे। हालांकि इसको लेकर दोनों कलाकारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

करण के स्टूडेंट बनें टाइगर

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की सीक्वल में टाइगर श्रॉफ हैं। इस फिल्म में दो एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे। करण जौहर की हिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की सीक्वल अब अगले साल रिलीज होगी। हालांकि पहले यह फिल्म इसी वर्ष 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन करण ने ट्वीट किया, ‘SOTY 2’ 10 मई, 2019 को रिलीज होगी। इससे समर सीजन में तापमान और भी बढ़ने वाली है। देखते हैं कि टाइगर इमसें कितना कमाल दिखा पाते हैं।

देखिए दिशा पाटनी की बोल्ड तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।