दिशा पटानी के घुटने में लगी थी चोट, फिर भी किया ऐसा खतरनाक स्टंट, देखिए एक्ट्रेस का ये शानदार वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani Fitness Video) का फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा पटानी फ्रंट फ्लिप जंप कर रही हैं।

दिशा पटानी बैक किक मारते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani Social Media) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपन रूटीन एक्टिविटी की वीडियो और तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिशा पटानी की इन तस्वीरों और वीडियो में सिर्फ फिटनेस की जानकारी होती है। दिशा पटानी का फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा पटानी फ्रंट फ्लिप जंप कर रही हैं।

दिशा पटानी (Disha Patani Stunt) बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर खतरनाक जिमनास्टिक मूव्स करते हुए दिखाई देती हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिशा पटानी ने भागती हुईं आती हैं और फ्रंट फ्लिप जंप कर रही हैं। इसके बाद वह काफी खुश होती हैं। इसके बाद उन्होंने कहा वह अपने डर पर जीत गई हैं और इंजरी के बाद उनका पहली कोशिश थी।

यहां देखिए दिशा पटानी का ये स्टंट-

दिशा पटानी  (Disha Patani Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’फाइनली मैंने पहली फ्रंट फ्लिप जंप को पूरा कर दिया। घुटने की इंजरी के बाद से मैंने अब फ्रंट फ्लिप जंप मारने की कोशिश नहीं की थी। मैंने अपने डर से पर जीत कर काफी खूश हूं।’ दिशा पटानी के इस जंप वाले वीडियो मात्र 4 घंटे 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

दिशा पटानी को मार्शल आर्ट भी पसंद

आपको बता दें कि दिशा पटानी अपने आप को काफी फिट रखती हैं। उन्हें अपने स्टंट खुद करना बहुत पसंद करती हैं। वह अपनी फिल्मों भी स्टंट खुद करती हैं। दिशा पटानी जिमनास्टिक के साथ मार्शल आर्ट को भी काफी पसंद करती हैं। वह मार्शल आर्ट (Disha Patani  Martial Art) को जिमनास्टिक से आसान मानती हैं।

दिशा पटानी की पांच फिल्में जो साबित करती हैं कि वो बोल्ड ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं

देखिए टाइगर श्रॉफ का होश उड़ा देने वाला लाइव स्टंट…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।