Disha Salian: पुलिस ने दर्ज की ‘दुर्घटनावश हुई मौत’ का मामला, नशे में थीं दिशा सलियन

Disha Salian Death Mystery: बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन (Disha Salian) ने मुंबई में 14वें मंजिल से गिरने के कारण मौत होने की खबर मिली थी। दिशा की मौत को सुसाइड बताया जा रहा था लेकिन पुलिस का कहना हैं कि दिशा नशे की हालत में दुर्घटनावश 14वें मंजिल से गिर गई जिसके वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दर्ज किया 'दुर्घटनावश हुई मौत' का मामला, नशे में थीं दिशा सलियन

Disha Salian Death Mystery: बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन (Disha Salian) ने मुंबई में 14वें मंजिल से गिरने के कारण मौत होने की खबर मिली थी। दिशा की मौत को सुसाइड बताया जा रहा था लेकिन पुलिस का कहना हैं कि दिशा नशे की हालत में दुर्घटनावश 14वें मंजिल से गिर गई जिसके वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने NBT को बताया कि दिशा अपने माता-पिता के साथ दादर में रहती हैं। वह सोमवार को मालाड में अपने दोस्त ऎक्टर रोहन रॉय के घर पार्टी करने के लिए आए थे। कुलक 6 लोग घर में मौजूद थे। ये लोग डिनर के साथ शराब भी पी रहे थे। दिशा सलियन नशे की हालत में थीं और वह लड़की पास आई। रात 1 बजे ईमारत से गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी लगभग सुबह 2.25 बजे मिली।

घटस्थल पर पुलिस पहुंची तो दिशा खून में लटपट थीं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। बाद में दिशा के शव को कांदिवली के शताब्दी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आपको बता दें, दिशा के माता-पिता ने भी किसी तरह का साजिश या हत्या का अंदेशा नहीं जताया है।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने 14वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड

उनके माता-पिता का कहना हैं कि वह कुछ दिनों से काम को लेकर काफी परेशान थीं। पुलिस का भी यहीं कहना है कि निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना क्योंकि दिशा नशे में थीं और उनके दोस्तों के बयान अभी तक नहीं लिये गए हैं।

बता दें कि दिशा ने पब्लिक रिलेशन्स मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सेलेब्रिटी टैलेंट मैनेजर तक का सफर तय किया। वे सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों की मैनेजर भी रह चुकी थीं। वे बंटी सचदेवा की कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेन्मेन्ट लिमिटेड के साथ भी काम कर चुकी हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: