Dj Avicii का 28 साल की उम्र में निधन, EDM को दिलाई दुनिया में पहचान

28 साल की उम्र में DJ Avicii का निधन, ओमान में मृत पाए गए

28 साल की उम्र में DJ Avicii का निधन, ओमान में मृत पाए गए

डीजे Avicii नाम से मशहूर स्वीडन के संगीतकार टिम बर्गलिंग का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका असली नाम टिम बर्गलिंग था जबकि वह महज 28 वर्षों के थे। एविसी एक इंटरनेशनल पॉप स्‍टार थे, जो अपने इलेक्‍ट्रिक डांस गानों (ईडीएम) के लिए जाने जाते थे। उनके प्रसिद्ध गानों और म्‍यूजिक ने उन्‍हें अमेरिका का स्‍टार बना दिया था। एविसी को सबसे ज्‍यादा उनके गाने ‘वेक मी अप’ के लिए जाना जाता रहा है। बता दें कि साल 2016 में उन्‍होंने अपने फैन्‍स को तब सदमे में डाल दिया जब सिर्फ 26 साल की उम्र में उन्‍होंने अपने रिटायर्मेंट की घोषणा कर दी।एविसी के पब्लिसिस्ट डायना बेरॉन ने बयान जारी कर कहा- बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि टिम बर्गलिंग, जिन्हें हम डीजे Avicii के नाम से भी जानते थे, अब हमारे बीच नहीं हैं | वो 20 अप्रैल, शुक्रवार की दोपहर को ओमान, मस्कट में मृत पाए गए। उनका परिवार सदमे में है। हम निवेदन करते हैं कि सब उनकी निजता का सम्मान करे। आगे कोई बयान जारी नहीं किया जाएगा।

बता दे कि, दो दिन पहले ही उन्हें उनके एल्बम के लिए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें हिट्स में वेक मी अप, द डेज, यू मेक मी शामिल है। ज्यादा शराब पीने के कारण उन्हें पहले भी पेट संबंधी बीमारियों से जूझना पड़ा था। 2014 में उनका गॉलब्लैडर और अपेन्डिक्स निकाला गया था। 2016 में उन्होंने टूर पर जाना छोड़ दिया था, लेकिन स्टूडियो में म्यूजिक बनाना उन्होंने जारी रखा। एविसी को 2011 में अपने हिट ‘लेवल्स’ की रिलीज से दुनियाभर में शोहरत मिली। इसके बाद ‘वेक मी अप’, ‘हे ब्रदर’ ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई। टिम का जन्म स्वीडन में हुआ था। वो डीजे के साथ प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने दो एमटीवी म्यूजिक अवॉर्ड, एक बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड और दो ग्रैमी नॉमिनेशन जीता था। उनका सबसे बड़ा हिट ‘Le7els’ था।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.