Dostana 2: करण जौहर ने किया खुलासा, दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन-जान्हवी कपूर के साथ नजर आएगा ये नया एक्टर

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2)में कार्तिक आर्यन को लीड रोल में रखा है। वहीं इसमें दूसरे एक्टर को लेकर मिस्ट्री बनी हुई थी। लेकिन आज करण जौहर ने दूसरे एक्टर का खुलासा कर दिया है। फिल्म के लिए योग्य लड़के का नाम लक्ष्य है।

फिल्म दोस्ताना से डेब्यू करने जा रहे हैं लक्ष्य। (फोटोः इंस्टाग्राम)

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2  (Dostana 2 )में कार्तिक आर्यन को लीड रोल में रखा है। वहीं इसमें दूसरे एक्टर को लेकर मिस्ट्री बनी हुई थी। लेकिन आज करण जौहर ने दूसरे एक्टर का खुलासा कर दिया है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ राजकुमार राव दिखाई देंगे। लेकिन फिल्ममेकर फिल्म के लिए योग्य लड़का मिल गया है। फिल्म के लिए योग्य लड़के का नाम लक्ष्य है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। करण जौहर ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है।

करण जौहर (Karana Johar) ने इंस्टाग्राम पर लक्ष्य की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों से उनका वेलकम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा,’धर्मा ब्लॉक में शामिल होने के लिए दोनों ही बहुत ही खुश और एक्साइटेड हैं। दोस्ताना 2 में लक्ष्य हमारे साथ डेब्यू करने जा रहे हैं और यहां से हम एक साथ अच्छी सिनेमैटिक जर्नी की उम्मीद करते हैं। प्लीज लक्ष्य (Lakshya)का स्वागत करें और उस पर अपनी रहमत और प्यार बरसाएं।’ कुछ वक्त पहले करण जौहर ने वीडियो ग्राफिक्स के जरिए दोस्ताना 2 बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद से इसके किरदारों को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था।

यहां देखिए करण जौहर का इंस्टाग्राम पोस्ट-

फिल्म में नहीं है राजकुमार राव

इसके बाद करण जौहर ने वीडियो ग्राफिक्स में योग्य लड़के ढूंढने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें पहला योग्य लड़का कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  मिला और एक्ट्रेस के तौर पर जान्हवी कपूर मिली थी। इसके बाद कयास लगाया जाने लगा की दूसरा योग्य लड़का राजकुमार राव (Rajkummar Rao) होगा, लेकिन नहीं! करण जौहर ने फिल्म के लिए दूसरे योग्य लड़के के तौर पर लक्ष्य को चुना है। आपको बता दें कि दोस्ताना 2 को करण जौहर, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं।

सारा अली खान-कार्तिक आर्यन वादियों में कैद होते आये नजर, लव-बर्ड्स की नई तस्वीरें आई सामने

यहां देखिए, रणवीर सिंह ने कैसे उड़ाया करण जौहर का मजाक…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।