एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का दूसरा ट्रेलर रिलीज, परिवार को पता चली स्वीटी की सच्चाई तो हुए ऐसे हालात

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर पहले वाले ट्रेलर के आगे की कहानी बयां करता है। दूसरे ट्रेलर में स्वीटी यानि सोनम के प्यार के बारे में खुलासा हो जाता है। जिसके बाद उनके परिवार के रिएक्शन आते है।

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के स्टारकास्ट फिल्म का दूसरा ट्रेलर लॉन्च के दौरान।

अनिल कपूर, जुही चावला, राजकुमार राव और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का आज दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहला ट्रेलर एक महीन पहले रिलीज हुआ था। फिल्म का पहला ट्रेलर देखने बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट हो रही थी, जिसे देखते हुए फॉक्स स्टार ने लगभग डेढ़ मिनट का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया।

फिल्म का म्यूजिक और स्टारकास्ट पहले ही चर्चा में हैं। पहले ट्रेलर से ही लोगों को फिल्म की अंदाजा हो गया है, लेकिन पूरा स्यापां का अभी तक पता नहीं चला है। दूसरे ट्रेलर ने लोगों की बेसब्री भी बढ़ा दी है। ट्रेलर फिल्म के आगे की कहानी के बारे में बयां कर रही है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि स्वीटी (सोनम कपूर) के घरवालों उसके रिश्ते और प्यार की सच्चाई पता चलती है।

स्वीटी की सच्चाई का पता चलने के बाद उसके घर वाले किस तरह रिएक्ट करते हैं। यह देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा कि बड़े पर्दे पर फिल्म बिना किसी लेबेल के प्यार की वाली कहानी कितनी सफल होती है। खैर, दूसरे ट्रेलर में बॉलीवुड के खान- शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान का जिक्र होता है।

यहां देखिए फिल्म का दूसरा ट्रेलर

इस सीन में जब अनिल कपूर अपने बेटे की शादी की बात करते हैं तो एक बूढ़ी औरत हिंदू-मुस्लिम शादी का विरोध करती हैं और वह कहते हैं कि बॉलीवुड के खान शाहरुख खान और आमिर खान ने हिंदू लड़की से शादी की है। जब अनिल कपूर सलमान खान का नाम लेते हैं तो उनका बेटा कहता है, ‘ओह्ह डैडी उसने नहीं करनी है शादी।’

विधु विनोद चोपड़ा की बहन का डायरेक्टोरियल डेब्यू

आपको बता दें कि फिल्म का पहला दूसरा ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। फिल्म पहला ट्रेलर 28 दिसंबर को लॉन्च हुआ था। फिल्म का म्यूजिक लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म इस शुक्रवार यानि 1 फरवरी को रिलीज होगी।

यहां देखिए सोनम कपूर की तस्वीरें…

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।