एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का नया पोस्टर लीक, सोनम कपूर की रियल लव स्टोरी का हुआ खुलासा

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर लीक हो गया है। इस पोस्टर से फिल्म की पूरी कहानी क्लियर हो जाती है। इस पोस्टर में सोनम कपूर, दूसरी फीमेल एक्ट्रेस से गले मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का नया पोस्टर।

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जुही चावला स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो लगा’ को सिनेमाघरों में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज भी होने वाली है। इन सबके बीच फिल्ममेकर्स ने पिंकविला के साथ फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जोकि फिल्म में सोनम कपूर की निचोड़ बताता है।

इस नए पोस्टर में सोनम कपूर दूसरी फीमेल एक्टर को गले मिलते दिखाया गया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं रेजिना कासांद्रा हैं। ये पोस्टर हमें इस अनएक्सपेक्टेड लव स्टोरी की पूरी तस्वीर क्लियर हो गई है। फिल्म को शैली चोपड़ा धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है जोकि एक बड़े पर्दे पर संघर्ष को दिखाने की कोशिश करती है।

फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं और फिल्म में भी दोनों को बाप-बेटी के किरदार में दिखाया गया है। फिल्म के पहले ट्रेलर में सोनम कपूर और अनिल कपूर यानि एक बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। वहीं दूसरे ट्रेलर में इन दोनों के बीच रिश्ते में अनबन को दिखाया गया है।

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की टैगलाइन, ‘प्यार को रहने दो और प्यार को आज़ाद करो’, ने निश्चित रूप से दर्शकों के दिमाग पर असर डाला है। फिल्म के सॉन्ग इश्क मीठा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पहले लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है।

फिल्म के आए दो ट्रेलर

आपको बता दें कि फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले साल 28 दिसंबर को आया और दूसरा ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ है। फिल्म एक लड़की की पसंद और प्यार पर आधारित है। यह लड़की होमोसेक्सुल रिलेशन के पेंच में फंसती है। जिसका विरोध उसके परिवार और समाज के लोग करते हैं। फिल्म इसी ताने बाने में बुनी हुई है।

यहां देखिए सोनम कपूर की तस्वीरें…

यहां देखिए सोनम कपूर का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।