फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टाइटल ट्रैक आउट, राजकुमार राव को Kiss करती नजर आईं सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस गाने में सोनम कपूर और राजकुमार राव की बॉन्डिंग जबरदस्त तरीके से नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस गाने में सोनम कपूर और राजकुमार राव की बॉन्डिंग जबरदस्त तरीके से नजर आ रही है। फिल्म का गाना थोड़ा इमोशनल टच लिए हुए है। इस गाने में सोनम कपूर राजकुमार राव को किस करती हुई दिख रहीं हैं।

फिल्म के इस गाने की लिरिक्स गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। इसके साथ ही इसे दर्सन रावल और रोचक कोहली ने गाया है। इस गाने को अनिल कपूर और सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म विधु विनोद चोपड़ा (vidhu vinod chopra) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) द्वारा निर्मित है। इस फिल्म से पहली बार सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर (Anil kapoor) के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी दिमाग से नहीं बल्कि दिल से प्यार करने के बारें में सिखाया गया है।

वहीं इस फिल्म का एक नया पोस्टर भी सामने आया है। इसमें राजकुमार राव और सोनम कपूर का उल्टा चेहरा नजर आ रहा है। ये पोस्टर बिलकुल अलग थीम में बनाया गया है। एक बार को आप भी पोस्टर देखकर कन्फूज हो जाएंगे कि उल्टा फोटो है या सीधा। इसमें राजकुमार राव और सोनम कपूर एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस पोस्टर के जरिये निर्माताओं द्वारा एक स्मार्ट मूव पेश किया गया है। इस नए पोस्टर के जरिये फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों से पोस्टर को देख कर प्यार के बारे में हम जो सोचते है उस पर फिर से विचार करने की बात कही है।

देखिए फिल्म का पोस्टर…

फिल्म में सोनम कपूर एक ऐसी लड़की के बारें में दिखाया गया है जो बचपन से ही अपनी शादी के सपने देखती है। फिल्म में उनका नाम स्वीटी है। वहीं फिल्म में राजकुमार राव साहिल मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं जो नाटक के राइटर और डायरेक्टर दोनों हैं। फिल्म में स्वीटी की शादी कराने के लिए स्वीटी के पापा (अनिल कपूर) परेशान रहते हैं। वो अपनी बेटी की शादी किसी अच्छे लड़के से कराना चाहते हैं। लेकिन किसी राज की वजह के चलते सोनम कपूर शादी नहीं कर पाती हैं। अब वो क्या राज है जो सोनम कपूर के जिंदगी से जुड़ा हुआ है। वो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। वेल आपको इस फिल्म का ये गाना कैसा लगा हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए फिल्म का ट्रेलर…

देखिए सोनम कपूर की अन्य तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।