एकता कपूर ने रोहित शेट्टी को फिल्म ‘सिम्बा’ के सक्सेस के लिए दी बधाई, दोनों के बीच छह साल बाद हुई दोस्ती

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मैंने सिंबा देखी। बहुत ही अच्छी लगी। मैं इसे भाई बोलती हूं। इसकी पहली गोलमाल और उनके बच्चे के पैदा होने से लेकर अब तक मनमुटाव था और अब मैं इनसे प्यार करती हूं। यह एक शेरदिल इंसान है।'

एकता कपूर ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। (फाइल फोटो)

सिम्बा (Simmba) की सफलता से रोहित शेट्टी एक बार फिर से प्रूव कर दिया कि वे एक मास एंटरटेनर हैं। वह जानते हैं कि ऑडियंस को क्या चाहिए, और वे देते हैं। जबसे फिल्म रिलीज हुई तबसे बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें मुबारकबाद दी है और टेलिविजन की क्वीन और फिल्ममेकर एकता कपूर ने भी रोहित शेट्टी को बधाई दी है।

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘मैंने सिंबा देखी। बहुत ही अच्छी लगी। मैं इसे भाई बोलती हूं। इसकी पहली गोलमाल और उनके बच्चे के पैदा होने से लेकर अब तक मनमुटाव था और अब मैं इनसे प्यार करती हूं। यह एक शेरदिल इंसान है।’

इस ट्वीट के साथ एकता कपूर ने अपनी दोस्ती का ऐलान कर दिया। एकता कपूर, रोहित शेट्टी से एक चार्टर प्लेन में मिली, जहां दोनों एक साथ फोटो खिंचवाई। एकता कपूर ने इसी फोटो ट्विटर पर शेयर किया है। एकता ने रोहित को सिम्बा की सफलता के लिए बधाई दी।

2013 में हुआ था मनमुटाव
आपको बता दें कि एकता कपूर और रोहित शेट्टी के बीच 2013 यानि पिछले छह साल से बात नहीं हो रही थी। जबकि एकता के भाई तुषार कपूर रोहित की गोलमाल सीरिज में बराबर काम कर रहे थे। लेकिन दोस्ती उस वक्त फिर शुरू हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई फिल्मी सितारों को निमंत्रण दिया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात एक प्लेन में हुई।

यहां देखे एकता कपूर की इस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाया

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड सितारों से एक खास मुलाकात की। इस दौरान यहां बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद रहें। यहां सभी सितारों ने पीएम के साथ फोटोज और सेल्फी ली। यहां एकता कपूर , रोहित शेट्टी , विक्की कौशल रणबीर कपूर , रणवीर सिंह, आलिया भट्ट , करण जौहर समेत कई सितारे आए थे। पीएम मोदी ने इनसे बॉलीवुड के कई मुद्दों पर बात की।

यहां देखिए ऋतिक रोशन का वीडियो…

 

 

यहां देखिए एकता कपूर की तस्वीरें….

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।