एकता कपूर ने बेटे रवि के पहले जन्मदिन पर शेयर किया वीडियो, नानाजी जितेंद्र ने कहा ‘बार बार दिन ये आए…’

एकता कपूर(Ekta Kapoor) के बेटे रवि कपूर(Ravie Kapoor) का आज यानी 27 जनवरी को जन्मदिन है और इस ख़ास मौके पर उन्होंने पहली बार उनका चेहरा लोगों को दिखाया है!

टीवी क्वीन एकता कपूर(Ekta Kapoor) के बेटे रवि कपूर(Ravie Kapoor) का आज यानी 27 जनवरी को पहला जन्मदिन है। इस ख़ास मौके पर एकता ने एक फ्रैंड पार्टी का आयोजन किया है जहं इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे हैं। यही नहीं, साल भर  में पहली बार एकता ने इस दिन अपने बेटे का चेहरा सबके साथ शेयर किया है। एकता ने अपने सोशल अकाउंट पर रवि की कुछ तस्वीरों और वीडियो के केलक्शन से बना एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में एकता ने बैकग्राउंड में और बीच बीच में रवि के नानाजी और अभिनेता जितेंद्र का फेमस गाना ‘बार बार दिन ये आए..’ भी है जो एक तरह से रवि को जन्मदिन की बधाई दे रहा है। इस वीडियो में रवि की तस्वीरें उनके मामा तुषार कपूर और नाना-नानी के साथ भी है। रवि बहुत ही क्यूट हैं और उनके बाल भी बहुत प्यारे हैं। पहली बार रवि को देखना एकता के फैंस एक लिए भी काफी एक्साइटिंग हैं। एकता ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘JAI MATA DI, Exactly a year ago on this day a new journey began… writing’ mentalhood’ had made me paranoid …being a mother was not easy .. a life long commitment….u came smiled n I knew …I finally belonged !!!! Thanku alt digital for making this video n gifting it to me …n sorry maasi @smritiiraniofficial ur stressed I know 🤩🤩🤩…happpie bday ravioli”

एकता ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो रवि का जन्मदिन मानते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में रवि का शानदार केक भी दिख रहा है। रवि को उनके नाना ने गोद  में उठा रखा है और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी यहाँ सूट-बूट पहनें नजर आ रहे हैं।

एकता को हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। एकता महज 17 साल की थी जब उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। और आज वो इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है।  वैसे, इस मुकाम के लिए वो अपने पेरेंट्स, भगवान और अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए नहीं थकतीं।

देखिये हिंदीरश की ताज़ा वीडियो

Shikha Sharma :शिखा, इसका मतलब होता है पहाड़ की चोटी लेकिन, अपने काम में मैं चोटी से लेकर एड़ी तक ज़ोर लगा देती हूं! बॉलीवुड फ़िल्में और गानें मेरी रगों में हैं! किशोर कुमार से लेकर बादशाह तक, म्युज़िक मेरी ज़िन्दगी है!