बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्मी ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की रफ्तार सुस्त, अबतक कमाई सिर्फ इतने रुपए

सोनम कपूर और अनिल कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रहा धीमा, अबतक हुई है सिर्फ इतनी कमाई, यहां जानें

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (पोस्टर)

अनिल और सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट आयी है| हालांकि फिल्म अभी भी धीमी गति से ही सही कमाई कर रही है| एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने दूसरे दिन 4.64 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.58 करोड़ रुपये कमाए इस वीकेंड पर इस फिल्म ने कुल 13.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि कुल कलेक्शन जितना होना चाहिए था, उससे कम है।

तरण आदर्श ने यह भी कहा कि सप्ताह के दिनों के कलेक्शन अब बहुत ही जरुरी हो गए हैं| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने सीमित कमाई की है … चुनिंदा मेट्रो सिटीज़ के प्लेक्स में वीकेंड में बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन कुल मिलाकर कम है … इसलिए वीक डेज़ जरुरी है| शुक्रवार को 3.30 करोड़, शनिवार को 4.65 करोड़, संडे को 5.58 करोड़ रुपये कमाए|

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ कम्पटीशन कर रही है| मणिकर्णिका ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है|  एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बताते चलें कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा समलैंगिक संबंधों पर आधारित फिल्म है| इस फिल्म में जब एक लड़की अपने परिवार को बताती है कि उसे एक लड़के नहीं बल्कि एक लड़की से प्यार है तो उसके परिवार का रिएक्शन होता है? इसी पर ये फिल्म आधारित है|

यहां देखिये सोनम कपूर के कुछ पोस्ट्स-

इस फिल्म में राजकुमार राव सोनम कपूर से प्यार में होते हैं हालाँकि बाद में एक अच्छे दोस्त बन जाते हैं| इस फिल्म को रियल जगहों पर फिल्माया गया है|

इस फिल्म में पहली बात सोनम कपूर और अनिल कपूर के बाप-बेटी की जोड़ी को एकसाथ देखा जा रहा है| वहीँ इस फिल्म में जूही चावला एक सपोर्टिंग रोल में हैं|

यहां देखिये हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।