इमरान हाशमी की महंगी लैंबर्गिनी को देख मुंबई वासियों का छलका दर्द, बातों ही बातों में दे डाली ये बड़ी नसीहत

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।,जिसमें वो अपनी येलो कलर की लैम्बॉर्गिनी (Lamborghini) कार में नजर आ रहे हैं। उनकी (Emran hasmi Buy Lamborghini) इस ब्रांड न्यू कार का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इमरान हाशमी ने खरीदी 4 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी फिल्म चेहरे (Chahre) को लेकर कम बल्कि अपनी ब्रांड न्यू कार येलो कलर की लैम्बॉर्गिनी (Lamborghini) की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में इमरान हाशमी मुंबई की सड़कों पर अपनी इस नई लैम्बॉर्गिनी की सवारी करते हुए दिखाई दिए थे। जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस लैम्बॉर्गिनी की कीमत 4 से 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिसे देख कर भी आप अंदाजा लगा सकते हैं की इमरान हाशमी ने खुद को कितना मंहगा गिफ्ट दिया है।

यहां देखिए इमरान हाशमी की येलो लैम्बॉर्गिनी की पहली झलक…

वीडियो में आप देख सकते है की इमरान हाशमी अपनी चमचमाती येलो लंबॉर्गिनी के साथ मुंबई के मानसून का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। इमरान हाशमी के फैंस लगातार उनको इस शानदार लैम्बॉर्गिनी के लिए बधाई दे रहे हैं। हर कोई उनकी इस कार की जमकर तारीफ कर रहा है।

क्या है इमरान हाशमी की महंगी लैम्बॉर्गिनी की खासियत…

आपको बता दें की इमरान हाशमी की ये लैम्बोर्गिनी हुराकन है। जिसको अभी स्थायी रूप से नम्बर नहीं मिला है। इस लैम्बोर्गिनी की सबसे खास बात ये है की ये 325 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। ये कार 3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा तक चल सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लैम्बॉर्गिनी को देख लोगों ने मुंबई की सड़कों पर उठाए सवाल…

इमरान हाशमी की लैम्बॉर्गिनी की फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मुंबई की सड़कों का हाल सभी के सामने रख दिया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, ‘वाह, क्या रोड है लैंबर्गिनी के लिए🤣🤣🤣🤣🤣🤣। वहीं दूसरे यूजर ने इमरान को सलाह देते हुए कहा की सर अपने पैसों की बर्बादी कर दी है क्योंकि यहां की सड़कें 😝😝😝😝😝😝😝 क्या आप इस कार को आसमान में चलाएंगे? एक ने कहा, मुंबई में जैसी सड़कें हमारे पास हैं, उनमें यह टूट जाएगी😭😭😭😭😭😭😭।

यहां देखिए इमरान हाशमी का लेटेस्ट वीडियो…

ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, पूछताछ के लिए घर पहुंची यूपी पुलिस, जांच रह गई अधूरी

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।