ईशा देओल-भरत तख्तानी के घर गूंजी किलकारियां, एक बार फिर दिया बेटी को जन्म, रखा ये नाम

ईशा देओल (Esha Deol) एक बार फिर मां बन गई हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने बेटी का नाम मिराया तख्तानी (Miraya Takhtani) रखा है। एक्ट्रेस ने फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।

ईशा देओल एक बार फिर मां बन गई हैं और बेटी को जन्म दिया(फोटो:इंस्टाग्राम)

हेमा मालिनी(Hema Malini) की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी(Bharat Takhtani ने ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस नए मेहमान का अपने घर में स्वागत किया है।  इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपनी बेटी का नाम भी बताया है।

ईशा देओल (Esha Deol Daughter)) ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी (Miraya Takhtani) रखा है। इसी पोस्ट में इस एक्ट्रेस ने अपने फैंस और शुभचिंतकों को उनकी दुआओं और प्रार्थना के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लोगों को धन्यवाद देते हुए लिखा है- ‘सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद आपके प्यार और दुआओं के लिए…।’

आपको बता दें कि ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ 2012 में शादी की थी। उन्होंने साल 2017 में बेटी राध्या तख्तानी (Radhya Takhtani ) को जन्म दिया था। इसके दो साल बाद ईशा फिर से मां बन गई हैं। उन्होंने अपनी इस प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर बड़े खूबसूरत अंदाज में दी थी। वहीं, उनके बेबी शावर की भी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थी। ईशा का फिर से मां बनना देओल परिवार के लिए बेहद खुशी की बात है।

गौरतलब हो कि ईशा देओल ने 2002 में फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ आफताब शिवदासानी और संजय कपूर नजर आए थे। इसके लिए ईशा को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा ये एक्ट्रेस ‘कुछ तो है’, ‘युवा’, ‘क्या दिल ने कहा’ और ‘धूम’ जैसी फिल्मों में नजर आई थी। इसके अलावा ये रियालिटी शो ‘रोडीज’ में भी बतौर जज दिख चुकी हैं।

जानिए ईशा देओल ने कैसे अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था…

वीडियो में देखिए ईशा देओल क्यों हेमा मालिनी के सामने हुईं गुस्से में लाल…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।