EXCLUSIVE: मलाईका अरोड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट करने अर्जुन कपूर पहुंचे थे दुबई

क्या मलाईका अरोड़ा के बर्थडे के लिए अर्जुन कपूर ने भरी दुबई की उड़ान?

ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि मलाईका अरोड़ा के बर्थडे को सेलिब्रेट करने अर्जुन कपूर पहुंचे दुबई

मलाइका अरोड़ा ने हाल में ही जुमिरह अल नसीम होटल में अपने 44 वें जन्मदिन (23 अक्टूबर) को मनाया| उनके साथ अदिति गोवित्रिकर, डेलनाज़ दारुवाला और वह्बिज़ मेहता जैसे दोस्त भी थे लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स आया रही है कि मलाईका ने अपने करीबी दोस्त अर्जुन कपूर के साथ आना जन्मदिन मनाया|

एक स्रोत का कहना है, “अर्जुन और मलाईका के बारे में ऐसीअटकलें हैं कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है हालाँकि दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधे रक्खा है|उन्होंने किसी भी तरह के टूटने के बारे में भी चर्चा नहीं की है। इस दीवाली उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि वे किसी भी पार्टी में अनावश्यक गपशप से बच जायेंगे लेकिन कह्नते हैं न कि एक्शन शब्दों से ज्यादा गवाही देता है| तभी तो अर्जुन कपूर को सोमवार को दुबई में स्पॉट किया गया| जाहिरा तौर पर वह कुछ काम (अर्जुन वहां संपत्ति में निवेश करने के लिए उत्सुक है) पर उस दिन उड़ान भरी, अपने काम पूरा करने के बाद अपने होटल में उतरे और अपने दोस्तों के साथ मलाईका का जन्मदिन को मनाया। अर्जुन की मुलाकात मलाईका के लिए एक सरप्राइज़ थी और अर्जुन ने भी अपना पसंदीदा केक खरीदा था। अगले दिन वह मुंबई में लौट आये|”

सोर्स ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मीडिया में अपनी दोस्ती के बारे में सवालों का जवाब देते देते अर्जुन और मलाईका थक चुके हैं| हालांकि दोनों इस बारे में बात नहीं करते लेकिन उनकी गहरी दोस्ती ज़ाहिर है|

इस साल के शुरूआती दिनों में, जब मलाईका से अर्जुन से जुदा सवाल पूछा गया था तो उन्होंने काहा था कि यहाँ पर और सी बातें हैं करने को गॉसिप करने की क्या जरुरत है?

खैर, इन रिपोर्ट्स पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।