EXCLUSIVE: सोनम कपूर की शादी में नहीं जाएँगी करीना कपूर खान

सोनम कपूर की शादी में शामिल नहीं होगी करीना कपूर खान, इसलिए काटी कन्नी

  |     |     |     |   Published 
EXCLUSIVE: सोनम कपूर की शादी में नहीं जाएँगी करीना कपूर खान
सोनम कपूर की शादी में शामिल नहीं होगी करीना कपूर खान, इसलिए काटी कन्नी

सोनम कपूर की शादी की कई खबरें आ रही हैं| हालाँकि अब जो खबर मिली है उसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं| ये बात तो सभी को पता है कि करीना कपूर खान सोनम कपूर से कितनी करीब हैं और अभी जल्द ही वो सोनम के साथ वीरे दी वेडिंग में भी नज़र आने वाली है| लेकिन फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही सोनम कपूर शादी कर रही हैं और हैरानी की बात ये है कि करीना कपूर खान सोनम की शादी में नहीं जायेंगी|

रिपोर्ट्स की माने तो करीना कपूर खान भले ही सोनम की शादी में ना जाएँ लेकिन वो उनका रिसेप्शन जरुर अटेंड करने वाली हैं| यही नहीं बल्कि करीना कपूर खान सोनम के रिसेप्शन में फरहाज़ मनन की ड्रेस में होंगी और अगर उन्होंने इनकी ऑउटफिट नहीं चुनी तो उनका अगला ऑप्शन मनीष मल्होत्रा होंगे|

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नज़र आने वाली हैं| हाल में ही सोनम कपूर ने मीडिया से बात करते हुए करीना कपूर खान की तारीफ की है| सोनम कपूर का कहना है कि वो करीना कपूर से इंस्पायर होती है|

सोनम कपूर कह कहना है कि करीना शादीशुदा है और एक बच्चे की मां हैl हालाँकि इसके बाद भी जब उन्हें फिल्म वीरे दी वेडिंग के सेट पर देखा तो वह बात उन्हें बहुत इंस्पायर कर गईl क्योंकि मां बनने के बाद भी करीना काम कर रही हैं। यही नहीं बलकी सोनम कपूर का कहना है लोग इस तरह का सवाल सिर्फ महिलाओं से ही पूछते हैं कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगीl लोगों के मन में कभी भी पुरुषों के प्रति यह प्रश्न नहीं आता कि शादी करने के बाद क्या वह काम करेंगे क्योंकि लोग पहले से ही यह तय कर चुके होते हैं कि यह पुरुष है तो काम करेंगे ही लेकिन क्या यह बात महिलाओं पर लागू नहीं होती?

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply