एक्सक्लूसिव: हिंदी मीडियम 2 में इरफान खान के साथ नजर आएंगी करीना कपूर खान? देखने को मिलेगा धमाल

एक्टर इरफान खान पिछले साल न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के लिए लंदन गए थे। लोगों के सामने अब वो दोबारा फिल्म हिंदी मीडियम पार्ट 2 के जरिए आने वाले हैं। इस बार इस जर्नी में उनका साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान देंगी।

हिंदी मीडिया 2 में इरफान खान और करीना कपूर खान (इंस्टाग्राम)

कई महीनों से फैंस अपने फेवरेट एक्टर इरफान खान की बड़े पर्दे पर वापसी करने का इंतजार कर रहे हैं। इरफान खान पिछले साल न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर के इलाज के लिए लंदन गए थे। तब से, उनके ठीक होने और फिल्मों में वापस काम करने को लेकर फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि हिंदी मीडियम के स्टार इरफान खान जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटेंगे और हिंदी मीडियम के दूसरे पार्ट पर काम करेंगे। वहीं, इस फिल्म में उनका साथ करीना कपूर खान देती हुई नजर आएंगी।

दरअसल हमारे सहयोगी पिंकविला को विशेष रूप से सूत्रों के जरिए ये जानकारी हाथ लगी है कि करीना कपूर खान को इरफान खान के साथ लाने के लिए अप्रोच किया गया है। जी हां निर्माताओं ने करीना कपूर खान को फिल्म की कास्ट के साथ शामिल होने के लिए कहा है। अगर करीना इस बात पर राजी हो जाती हैं, तो यह इरफान खान के साथ उनका पहली फिल्म होगी। हिंदी मीडियम का पहला पार्ट एक बच्चे के प्री-स्कूल एडमिशन के संघर्ष की कहानी पर आधारित था और इरफान ने फिल्म में राज का किरदार निभाया था।

हिंदी मीडियम के पार्ट में इरफान खान के साथ पाकिस्तानी  एक्ट्रेस सबा क़मर नजर आईं थी और दोनों ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों पर काफी अच्छी छाप छोड़ी थी। हिंदी मीडियम 2017 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है। इरफान खान को भी फिल्मफेयर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था। अब इस खबर के बाद की करीना कपूर खान , इरफान खान के साथ नजर आ सकती है। दोनों के फैंस की एक्साइटमेंट किसी भी तरह से थमती हुई नजर नहीं आएंगी। यहां तक की हम लोग भी दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में हम उम्मीद करते है कि करीना कपूर खान ये फिल्म जरूर करेंगी।

यहां देखिए इरफान खान से जुड़े पोस्ट…

खूबसूरत करीना कपूर खान…

यहां देखिए करीना कपूर  खान से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।