फैन ने कहा श्रद्धा कपूर को वरुण धवन से शादी कर लेनी चाहिए, एक्टर्स ने दिया शानदार जवाब

वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक बार फिर से अपनी जोड़ी से धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म में इन दोनों की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक बार फिर से अपनी जोड़ी से धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म में इन दोनों की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। श्रद्धा और वरुण की जोड़ी को लेकर एक फैन ने श्रद्धा कपूर से कह दिया कि आपको वरुण धवन से शादी कर लेनी चाहिए। जिस पर एक्टर्स ने शानदार जवाब दिया है।

फैन की बात पर श्रद्धा कपूर ने कहा कि ये कॉम्पलिमेंट हैं हमें मिलते रहते हैं। वहीं इस पर वरुण धवन ने कहा ऑफ स्क्रीन रोमांस को ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री में बदलना बहुत मुश्किल है। वरुण ने आगे कहा कि जो वाकई प्रेम करते हैं वह इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं। मैंने कभी पति-पत्नी को इस तरह का व्यवहार करते हुए नहीं देखा है।

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन बचपन के दोस्त हैं। एक रेडिओ शो में वरुण ने कहा भी था कि स्ट्रीट डांसर 3D की कहानी उनकी कहानी से मिलती जुलती है। जैसे आपसी लड़ाई प्यार में बदल जाती है। बता दें स्ट्रीट डांसर 3 डी में श्रद्धा और वरुण के बीच जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
आपको बता दें ‘एबीसीडी’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का निर्देशन रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बार डांस का मुकाबला हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा। एक तरफ वरुण धवन हिन्दुस्तानी डांसर बने हैं तो वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर पाकिस्तानी डांसर की भूमिका में दिखाई देंगी।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.