फेनी चक्रवात: अभिषेक बच्चन से लेकर तमन्ना भाटिया तक, ओडिशा के लोगों के लिए सेलिब्रिटी कर रहे हैं प्रार्थना

फेनी चक्रवात आज सुबह ओडिशा के तट से टकराने के बाद तेजी से यहां पांव पसार रहा है। वहां के लोगों की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रार्थना कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन से लेकर तमन्ना भाटिया तक लोगों की कुशल रहने की कामना कर रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
फेनी चक्रवात: अभिषेक बच्चन से लेकर तमन्ना भाटिया तक, ओडिशा के लोगों के लिए सेलिब्रिटी कर रहे हैं प्रार्थना
तमन्ना भाटिया और अभिषेक बच्चन(फोटो:इंस्टाग्राम)

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अपनी विकराल रूप के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों को अपनी चपेट में ले चुका है। आज सुबह ओडिशा के तट पर इस तूफान ने दस्तक दी। 200 किमी प्रति घंटे से चल रहे इस चक्रवात ने तबाही का मंजर शुरू कर दिया है। कई घर उजड़ चुके हैं और भूस्सखलन हो चुका है। हालांकि, सरकार करीब 11 लाख से ज्यादा लोगों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुकी है।

यहां के लोगों के बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तैयारी कर चुकी हैं। आपदा सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही तीनों सेनाओं की भी मदद ले रही हैं। लेकिन देश की सिर्फ सरकार नहीं, हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी यहां के लोगों को लेकर काफी चिंताजनक हैं। वो ओडिशा के लोगों की मंगल कामना कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया तक, हर स्टार सोशल मीडिया पर इनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया तक, हर स्टार इनके लिए प्रार्थना कर रहा है। ये सेलिब्रिटी अपने ट्विटर अकाउंट पर ओडिशा निवासी के लिए दुआएं मांग रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड स्टार देश में आई किसी आपदा से जूझ रहे लोगों के लिए दुआ कर रहे हैं। चाहे केरल में आया बाढ़ हो या नेपाल भूंकप ये स्टार अपने देशवासी की सुरक्षा के लिए यूं ही कामना करते दिख चुके हैं। आप भी देखिए किस स्टार ने अपने ट्विटर पर किस तरह प्रार्थना की है।

अभिषेक बच्चन ने कहा…

तमन्ना भाटिया ने कहा…

एक्टर राहुल बोस ने ट्विट करते हुए कहा…

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तरह प्रार्थना की…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply