एक-दूजे से अलग होते हुए भी कितने करीब हैं ‘दीपवीर’, जरा इस Video को तो देखिए

ये वीडियो सबूत है इस बात का कि एक दूसरे से कितने अलग होने के बावजूद भी एक दूसरे के पूरक हैं 'दीपवीर' वीडियो बेंगलुरु एयरपोर्ट का है...

बॉलीवुड के न्यूली वेड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कल बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए थे। दीपवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये वीडियो सबूत है इस बात का कि एक दूसरे से कितने अलग होने के बावजूद भी एक दूसरे के पूरक हैं दीपवीर।

दीपका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो बेंगलुरु एयरपोर्ट का है। इस वीडियो को देखकर दीपवीर के फैंस ने सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया दी। वीडियो में देखा जा रहा है कि एयरपोर्ट पर नीचे उतरने के लिए जहां रणवीर सिंह एक्सीलेटर को चुनते हैं वहीं दीपिका सीढ़ियों का चुनाव करती हैं। इस दौरान दीपिका रणवीर से लगातार बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर दीपवीर के फैंस ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘ये कितने सक्सेसफुल कपल है। इन्होंने एक दूसरे को बदलने की कोशिश नहीं की बल्कि वही स्वीकार किया जो वो हैं’ इसके साथ ही एक यूजर ने ये भी लिखा, ‘ये सबसे अच्छा उदाहरण हैं एक दूसरे से कितना विपरीत होने का, विपरीत लोग सबसे बेस्ट कपल बनते हैं वो एक दूसरे को पूरा करते हैं, जैसे की ‘दीपवीर’ ।’

वहीं एक यूजर ने वीडियो को देखकर ये कहा कि दीपिका ने जिस तरह का आउटफिट पहना हुआ था जोकि एक्सीलेटर में फंस सकता था। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें रूपट्टा और साड़ी एक्सीलेटर में फंस चुकी है। ये बात उनके दिमाक में हो, बाकी और कुछ नहीं है।

वेल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का बेंगलुरु में आज पहला वेडिंग रिसेप्शन होने वाला है। दीपवीर मंगलवार की सुबह मुंबई से बेंगलुरू पहुंचे। शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण बेंगलुरु रणवीर सिंह के साथ आई है। इस दौरान दोनों न्यूली मैरिड कपल ने अपने घर की बालकनी से निकलकर अपने फैंस का शुक्रिया किया।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।