एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर संग फरहान अख्तर ने शेयर की तस्वीर, लिखा- अब आप भी इन्हें देख सकते हैं!

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar ) इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से फरहान अख्तर एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (shibani dandekar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

  |     |     |     |   Updated 
एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर संग फरहान अख्तर ने शेयर की तस्वीर, लिखा- अब आप भी इन्हें देख सकते हैं!

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar ) इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से फरहान अख्तर एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (shibani dandekar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले फरहान ने शिबानी के एक साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसके बाद खबरों के गलियारों में खबर आईं थी कि फरहान ने शिबानी के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। वहीं अब फरहान ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की है।

फरहान द्वारा शेयर की गई तस्वीर में शिबानी ने अपना चेहरा छुपा रखा है। वो फरहान के कंधे में अपना चेहरा छुपाएं हैं। वहीं फरहान शिबानी को जोरों से पकड़े हैं। फरहान ने इसमें कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘अब आप उसे देख सकते हो और नहीं भी। इसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों को उनके नाम के साथ टैग करके थैंक यू बोला है।

वहीं इससे पहले फरहान ने एक तस्वीर शेयर की थी इसमें उन्होंने अपने शिबानी का हाथ पकड़ा हुआ था। फहरान और शिबानी की इन तस्वीरों से सोशल मीडिया में उनके अफेयर को लेकर चर्चा जोरो पर है। हालांकि शिबानी से जब उनके अफेयर को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया इसपर बात करने से।

अब इस तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फरहान अख्तर ने अपने प्यार को अब दुनिया के सामने कबूल कर लिया है। हालांकि अब इस तस्वीर से दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा चारों तरफ जोरों पर है। वहीं इससे पहले फरहान अख्तर का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि इन खबरों का खंडन खुद शक्ति कपूर ने किया था। उन्होंने इन खबरों को बेसलेस बताया था साथ ही ये भी कहा था कि ऐसा सिर्फ श्रद्धा कपूर की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है।

देखिए फरहान द्वारा शेयर किया हुआ ये पोस्ट…

बताते चलें इन दिनों फरहान अख्तर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग में व्यस्त है। वो लंदन में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा के साथ जायरा वसीम दिखाई देगी। फिल्म में फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के पति का किरदार निभा रहें हैं। जबकि जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभाती हुई नजर आएगी।

देखिए आज की टॉप 5 खबरें…

देखिए फरहान और शिबानी की तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply