फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड का हुआ खुलासा, हाथों में हाथ डाले कुछ इस अंदाज में हुए स्पॉट

फरहान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो शिबानी दांडेकर का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा चारों तरफ जोरों पर है।

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar )  बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग के लिए इन दिनों लंदन में हैं। पिछले काफी दिनों से फरहान अख्तर एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (shibani dandekar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालही में फरहान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो शिबानी का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

फरहान अख्तर द्वारा शेयर की हुई इस तस्वीर में उनका बैक दिखाई दे रहा है। जबकि शिबानी दांडेकर कैमरे की ओर देख रहीं हैं। अब इस तस्वीर को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फरहान अख्तर ने अपने प्यार को अब दुनिया के सामने कबूल कर लिया है। हालांकि अब इस तस्वीर से दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा चारों तरफ जोरों पर है।

वहीं इससे पहले फरहान अख्तर का नाम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि इन खबरों का खंडन खुद शक्ति कपूर ने किया था। उन्होंने इन खबरों को बेसलेस बताया था साथ ही ये भी कहा था कि ऐसा सिर्फ श्रद्धा कपूर की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है।

बताते चलें इन दिनों फरहान अख्तर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The sky is pink) की शूटिंग में व्यस्त है। वो लंदन में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा के साथ जायरा वसीम दिखाई देगी। फिल्म में फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के पति का किरदार निभा रहें हैं। जबकि जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभाती हुई नजर आएगी।

साजिद खान पर हुए दुखी

इसके साथ ही हालही में साजिद खान (Sajid Khan) पर यौन शोषण के लगे आरोपों पर फरहान ने प्रतिक्रिया दी थी। इस मामले में वो काफी दुखी दिख रहे हैं। फरहान अख्तर साजिद खान के सबसे करीबी दोस्तों में से हैं। इस कारण इनको ज्यादा सदमा लगा है। आरोप लगने के बाद साजिद खान ने हाउसफुल-4 का काम छोड़ दिया है। इसके अलावा अक्षय कुमार भी फिल्म छोड़ दिए हैं।

फरहान अख्तर ने लिखा, ‘मैं ये बता नहीं सकता कि कितना टूट गया हूं। सच में मैं बहुत निराश हूं साजिद की कहानी सुनकर। मुझे नहीं पता क्या सच है और क्या गलत। लेकिन मैं चाहता हूं कि इन आरोपों से साजिद निकलें।’ यहां पर फरहान ने साजिद को लेकर अपनी निष्पक्ष राय रखी है। खैर, ये तो बाद में पता चलेगा कि सच क्या है। वैसे साजिद ने कहा है कि पीड़िता इन आरोपों को सच सिद्ध करें।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।