फातिमा सना शेख अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ की तैयारी में बिजी, शेयर की ये तस्वीर …

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में जल्द नजर आने वाली हैं। फातिमा (Fatima Sana Shaikh) इस बायोपिक में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। वही इस बीच उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कि है जिसमे वो फिल्म कि तैयारी में जुटी नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘दंगल’ से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) भारत की पूर्व प्रधामंत्री इंदिरा गाँधी की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फातिमा सना शेख आखिरी बार अपनी ‘सूरज पे मंगल भरी’ (Suraj Pe Mangal Bhari) में नजर आई थी। हालांकि अपनी पहली फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) से पूरी दुनिया में ‘दंगल गर्ल’ के नाम से जाने जाने वाली एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ की तैयारी तेजी से कर रही हैं। इस दौरान फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

शेयर की तस्वीर :

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) अपनी नई फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक मेघना गुलजार के साथ फिल्म के लिए अपने तैयारी एक झलक शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने कैप्शन में लिखा कि, “Sinking my teeth in #sambahadur।” इस तस्वीर में फातिमा फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार के साथ नजर आ रही हैं।

फातिमा सना शेख

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म :

 

निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित हैं। फातिमा (Fatima Sana Shaikh) इस बायोपिक में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। वही विक्की कौशल जनरल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी जोकि जनरल सैम मानेकशॉ की पत्नी का रोल निभाती दिखेंगी। यह फिल्म 06 सितम्बर 2022 में रिलीज़ होगी। इसके अलावा फातिमा (Fatima Sana Shaikh) अपनी नेक्स्ट फिल्म ‘सारे जहां से अच्‍छा’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वही फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल’ में राजकुमार रओ के साथ भी फातिमा दिखेंगी वाली हैं।

चियान विक्रम की स्थिति अब सही, डॉक्टर की रिपोर्ट आई सामने !

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Shikha Trivedi :हम उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से हैं. मौजूदा समय में करीब पांच साल से पत्रकारिता जगत में खुद के काम को बेहतर बनाने की कोशिश जारी है. वर्तमान में मनोरंजन जगत से नवीनतम समाचारों और रुझानों को कवर करने के लिए काम कर रहे हैं, साथ ही खुद के काम और बॉलीवुड की दुनिया से काफी लगाव सा है. हमारी संस्था हिंदीरश ने हमारे काम की सराहना की है, इसलिए हम और बेहतर करने की लगन में हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के होने के कारण थोड़ा बहुत राजनितिक जगत से भी लगाव है.